Mouni Roy Birthday: इतने करोड़ की मालकिन हैं 'टीवी की नाग‍िन' मौनी रॉय, अक्षय की फिल्म से डेब्यू कर लिया रणबीर से पंगा

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 07:52 AM IST

टीवी की नागिन के नाम से मशहूर अदाकारा मौनी रॉय अब बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा रही है। हाल ही में रणबीर कपूर स्टारर ब्रह्मास्त्र में वह अहम भूमिका निभाती नजर आईं। आज (28 सितंबर) मौनी रॉय का जन्मदिन है। इस मौके पर जानते हैं उनकी नेट वर्थ, प्रॉपर्टी और फीस के बारे में-

KEY HIGHLIGHTS
जानी मानी अदाकारा मौनी रॉय आज अपना जन्मदिन मना रही हैं।
आज ही के दिन साल 1985 में कूचबिहार में उनका जन्म हुआ था।
हाल ही में रणबीर स्टारर ब्रह्मास्त्र में वह अहम भूमिका निभाती नजर आईं।

Mouni Roy Net Worth: टीवी की नागिन के नाम से मशहूर अदाकारा मौनी रॉय अब बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा रही है। मौनी रॉय अब टीवी इंडस्ट्री का ही नहीं बल्कि बॉलीवुड का भी जाना पहचान बन गई हैं। हाल ही में रणबीर कपूर स्टारर ब्रह्मास्त्र में वह अहम भूमिका निभाती नजर आईं। आज (28 सितंबर) मौनी रॉय का जन्मदिन है। आज ही के दिन साल 1985 में पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में उनका जन्म हुआ था। इस मौके पर जानते हैं उनकी नेट वर्थ, प्रॉपर्टी और फीस के बारे में-

Mouni Roy Birthday: इतने करोड़ की मालकिन हैं 'टीवी की नाग‍िन' मौनी रॉय, अक्षय की फिल्म से डेब्यू कर लिया रणबीर से पंगा

मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में टीवी के पॉपुलर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से की थी। उसके बाद कलर्स टीवी के सीरियल 'नागिन' में अपने एक्टिंग के कारण लोगों के दिलों पर राज करने लगी हैं। मौनी ने 'देवों के देव महादेव' में सती का किरदार ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद उन्होंने 'जुनून: ऐसी नफरत तो कैसा इश्क' में मीरा का किरदार निभाया था।

End of Feed