Muttiah Muralitharan biopic: दुनिया के मशहूर क्रिकेटर्स की लिस्ट में शुमार मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Muralitharan) आज 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर मुथैया मुरलीधरन ने अपनी बायोपिक '800' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। क्रिकेटर के फैंस फिल्म को फर्स्ट लुक देखने के बात काफी एक्साइटेड हैं। श्रीलंकाई क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन को दुनिया के बेहतरीन स्पिनर्स की लिस्ट में शुमार किया जाता है। मुथैया ने अपने क्रिकेटिंग करियर में कई विश्वरिकॉर्ड बनाए हैं, जिन्हें तोड़ना काफी मुश्किल है। साल 2017 में मुरलीधरन श्रीलंका के पहले गेंदबाज़ बने जो आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए। अब मुथैया मुरलीधरन के जीवन पर एक फिल्म बनने जा रही है, जिसका नाम '800' है। आज इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
muttiah muralitharan biopic '800'
मुथैया मुरलीधरन की फिल्म का फर्स्ट लुक
मुरलीधरन की बायोपिक '800' का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। क्रिकेटर की फिल्म का नाम उनकी कुल टेस्ट विकेट पर रखा गया है। इस फिल्म को एम एस श्रीपति ने लिखा भी है और डायरेक्ट भी किया है। इस फिल्म में मुथैया मुरलीधरन का किरदार एक्टर मधुर मित्तल अदा कर रहे हैं। मुथैया मुरलीधरन की इस बायोपिक को वैसे तो तमिल भाषा में बनाया जा रहा है, लेकिन इसे हिंदी और तेलुगू में भी रिलीज किया जाएगा।
ऐसी होगी फिल्म
मुथैया मुरलीधरन की बायोपिक के बारे में बात करते हुए निर्देशक श्रीपति ने बताया, 'फिल्म '800' सिर्फ उनके के क्रिकेट के करियर के बारे में ही नहीं बताएगी बल्कि यह फिल्म उनके पूरे सफर के बारे में बताएगी, उन्होंने किस जज्बे के साथ आज यह मुकाम हांसिल किया है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि किस तरह एक आम आदमी भी अपनी हिम्मत से सब कुछ अचीव कर सकता है। वो भी उस समय जब पूरे देश में उथल-पुथल मची हुई थी।'
