Mushtaq Khan Last Rites: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मुस्ताक खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता था। लेकिन बीते दिन मुस्ताक खान ने 56 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ते हुए मुस्ताक खान का निधन हो गया। उनका ईलाज मुंबई के नानावटी अस्पताल में चल रहा था। मुस्ताक खान के निधन से न केवल बॉलीवुड स्टार्स को झटका लगा, बल्कि फैंस भी शोक में डूब गए। वहीं आज मुंबई के वर्सोवा स्थित कब्रिस्तान में मुस्ताक खान को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मुस्ताक खान (Mushtaq Khan) को आखिरी अलविदा कहने बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे, जिसमें संजय मिश्रा से लेकर राजपाल यादव तक का नाम शामिल है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: दिग्गज एक्टर Mushtaq Khan ने दुनिया को कहा अलविदा, फैंस को लगा झटका
मुस्ताक खान (Mushtaq Khan) के निधन पर उनके बेटे ने मीडिया संग बातचीत के दौरान कहा कि वह मुस्कुराते हुए इस दुनिया से चले गए। बता दें कि मुस्ताक खान ने कई बॉलीवुड मूवीज में काम किया है। इस लिस्ट में 'वेलकम', 'गदर', 'मुझसे शादी करोगी', 'गदर 2', 'ओ माय गॉड' और 'स्त्री' फिल्म शामिल है। मुस्ताक खान के निधन पर सनी देओल सहित कई सितारों ने पोस्ट साझा कर श्रद्धांजलि दी थी। मुस्ताक खान को उनके डायलॉग 'मेरी एक टांग नकली की है...' के लिए खूब जाना जाता है।
