बॉबी देओल के हाथ लगी महेन्द्र सिंह धोनी की वीडियो, क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर की डिलीट करने की गुजारिश

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने महेन्द्र सिंह धोनी का एक मैसेज शेयर किया है। मैसेज के अनुसार बॉबी देओल के साथ एमएस धोनी का एक वीडियो लग गया है, जिसे वो डिलीट करवाना चाहते हैं। फैंस ये मैसेज देखकर दंग रह गए हैं और इस वीडियो के बारे में सोच रहे हैं।

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सोल्जर बॉबी देओल इन दिनों लगातार खबरों में बने हुए हैं। बॉबी देओल की फिल्में और उनके बयान फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। अगर ऐसा कहा जाए कि बॉबी देओल ने बुरे दौर में शोहरत के लिए जितना इंतजार किया था, अच्छे वक्त में उन्हें उसकी दोगुनी शोहरत मिल रही है तो शायद गलत नहीं होगा। बॉबी देओल के स्टारडम में बेशुमार उछाल फिल्म एनिमल के बाद आई है। बॉबी देओल की शोहरत किस कदर बढ़ी है, इसका एक नजारा हमें कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर मिला है, जिसमें महेन्द्र सिंह धोनी जैसे क्रिकेटर ने उन्हें मैसेज किया है और एक खास तरह की गुजारिश की है।

Dhoni-Bobby Deol

Dhoni-Bobby Deol

असल में एक्टर बॉबी देओल ने कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया पर महेन्द्र सिंह धोनी द्वारा भेजा गया एक मैसेज शेयर किया है, जिसमें क्रिकेटर ने उनसे एक वीडियो डिलीट करने को कहा है। जब से बॉबी देओल ने ये मैसेज शेयर किया है, तब से फैंस को समझ नहीं आ रहा है कि बॉबी के हाथों में धोनी का कौन सा वीडियो लग गया है। महेन्द्र सिंह धोनी ने मैसेज में लिखा है, 'बॉबी वो वाली वीडियो डिलीट कर देना यार... ये बहुत ही निराश करने वाली है।' जिस पर बॉबी देओल ने रिप्लाई किया है, 'ठीक है माही भाई कर दूंगा डिलीट।'

End of Feed