Monster: सलमान खान स्टारर में दो नए एक्टर्स की एंट्री हुई कन्फर्म, Eid 2027 पर फैन्स को मिलेगा सरप्राइज

Salman Khan's Monster: वामशी पेडिपल्ली के निर्देशन में बन रही बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'मॉन्स्टर' में अब दो नए एक्टर्स को मेकर्स ने कास्ट करने का निर्णय लिया है।

Salman Khan's Monster: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) काफी दिनों से वामशी पेडिपल्ली के निर्देशन में बनी फिल्म 'मॉन्स्टर' (Monster) की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस मूवी का टाइटल पहले 'SVC63' रखा गया था। 'मॉन्स्टर' को लेकर हर दिन नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। अब बड़ी जानकारी यह है कि सलमान खान स्टारर में बॉलीवुड के दो बेहतरीन एक्टर्स की एंट्री होती नजर आ रही है। तो चलिए जानते हैं वो दो एक्टर्स कौन हैं? जो सलमान खान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते दिखाई देंगे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: धर्मा प्रोडक्शंस की नई एक्शन थ्रिलर में हुई Kartik Aaryan की एंट्री, संदीप मोदी करेंगे डायरेक्ट)

Two New Actors Confirmed for Salman Khan's Monster

'मॉन्स्टर' में हुई इन दो एक्टर्स की एंट्री (Pic Credit: Instagram)

'मॉन्स्टर' का हिस्सा होंगे रोनित रॉय और सीमा बिस्वास

पिंकविला की बड़ी जानकारी के मुताबिक सलमान खान की फिल्म 'मॉन्स्टर' में रोनित रॉय और सीमा बिस्वास की एंट्री कन्फर्म हो गई है। इस मूवी में दोनों एक्टर्स को अहम भूमिका निभाते देखा जाएगा। फिलहाल 'मॉन्स्टर' की शूटिंग मुंबई में चल रही है। रोनित रॉय फिल्म में पॉजिटिव किरदार निभाते दिखाई देंगे, जो दर्शकों के लिए एकदम खास और अलग होने वाला है। वहीं दूसरी ओर सीमा बिस्वास के रोल की डिटेल्स को अभी सीक्रेट ही रखा गया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Sreeleela के साथ नहीं बन रही फिल्म 'छूमंतर', Abhay Verma ने किया कन्फर्म)

सलमान खान स्टारर 'मॉन्स्टर' का निर्देशन वामशी पेडिपल्ली कर रहे हैं। इस मूवी में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा को निर्माताओं ने अहम रोल के लिए कास्ट किया है। दिलचस्प बात यह है कि निर्माताओं ने फिल्म को 2027 की ईद पर रिलीज करने का फैसला किया है, जो फैन्स के लिए एक बड़ा सरप्राइज होगा। फिल्म में अरविंद स्वामी, जैकी श्रॉफ, अभिमन्यु सिंह और राहुल देव को भी अहम रोल अदा करते हुए देखा जाएगा। फैन्स भी सलमान खान की इस मूवी का इंतजार बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं।

End of Feed