Mithun Chakraborty Admitted Hospital: एक्टर-राजनेता मिथुन चक्रवर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एक्टर को सीने में शिकायत के दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक्टर का कोलकाता के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। फैंस एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर को आज सुबह सीने में तेज दर्द और बेचैनी महसूस हुई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करावाया गया। एक्टर का इलाज चल रहा है। एक्टर की तबीयत पर परिवार की तरफ से कोई अपडेट नहीं आया है। एक्टर 73 साल के हैं।
Mithun Chakraborty (credit pic: Instagram)
परिवार ने नहीं दिया कोई बयान
एक्टर के अस्पताल में भर्ती की खबर सुनकर फैंस परेशान हो गए हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि एक्टर की तबीयत अब कैसी है। फिलहाल परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। फैंस एक्टर की तबीयत को लेकर काफी चिंतित हैं।
एक्टर ने पद्म भूषण अवॉर्ड मिलने पर जताई थी खुशी
एक्टर को हाल ही में पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। एक्टर ने बंगला में वीडियो शेयर कर कहा था कि ये अवॉर्ड पाकर मैं खुश हूं। मैं सभी को दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं। मैंने कभी किसी से कुछ नहीं मांगा। बिना मांगे ही कुछ पाने की खुशी बेहद अलग होती है। ये बहुत ही अलग ऐहसास है। मुझे बहुत ज्यादा अच्छा लग रहा है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
