Mission Raniganj Box Office Collection Day 5: साल 2023 में एक से बढ़ कर एक फिल्में रिलीज हो रही हैं साथ ही एक दूसरे को टक्कर देने में लगी हुई हैं। अब ऐसे में ओएमजी 2 के बाद अक्षय कुमार एक बार फिर बड़े परदे पर दस्तक दे चुके हैं। 6 अक्टूबर को मिशन रानीगंज सिनेमाघर में रिलीज हो गई है। फिल्म में अक्षय के साथ परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) भी नजर आई हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की फिल्म ने पांचवें दिन कितने करोड़ो की कमाई कर ली है।
Mission Raniganj Box Office Collection Day 5
टीनू सुरेश देसाई डायरेक्टेड फिल्म 'मिशन रानीगंज' (Mission Raniganj) को ओपनिंग वाले दिन मुंह की खानी पड़ी थी। इसी के साथ एडवांस बुकिंग में भी फिल्म के हाल भी बुरे थे। मिशन रानीगंज के पांचवें दिन के कलेक्शन पर नजर मारे तो फिल्म ने 1.50 करोड़ कमाए हैं। इस कलेक्शन से मेकर्स के हाथ पाऊं फूल गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कई जगह पर फिल्म की दर्शक ना मिलने के कारण शोज कैंसिल पर कर दिए जा रहे हैं। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ने पहले दिन 2.8 करोड़ जो काफी निराशाजनक थी।
इसी के साथ फिल्म के टोटल कलेक्शन अब 15 करोड़ से ज्यादा का हो गया है। ये फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग के साथ रिलीज हुई थी, जिसका बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। इसी के साथ ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है, साथ ही अक्षय कुमार जसवंत गिल का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। परिणीति चोपड़ा और अक्षय की जोड़ी भी बड़े परदे पर कमाल नहीं कर पाई है।
