Mission Raniganj Box office collection Day 3: अक्षय कुमार की मूवी ने डुबोई मेकर्स की नैया, वीकेंड पर भी खाली पड़े सिनेमाघर

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Oct 9, 2023, 08:37 AM IST

Mission Raniganj Box office collection Day 3: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की फिल्म मिशन रानीगंज को रिलीज हुआ अब तीन दिन हो गए हैं। इसके बावजूद फिल्म का टोटल कलेक्शन 15 करोड़ के पार भी नहीं पहुंचा है। आइए मूवी के तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

Mission Raniganj Box office collection Day 3: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपनी फिल्म मिशन रानीगंज (Mission Raniganj) का बिलकुल भी प्रमोशन नहीं किया है। फिल्म में परिणीति चोपड़ा और अक्षय कुमार जैसे लीड एक्टर्स होने के बावजूद फिल्म का प्रमोशन न के बराबर हुआ है। मूवी को 6 अक्टूबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जा चुका है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटती नजर आ रही है। मूवी के 2.85 करोड़ की ओपनिंग मिली है, जो किसी भी 90 के दशक के एक्टर के लिहाज से सबसे कम है।

End of Feed