Miss Shetty Mr Polishetty Box Office Collection Day 1: अनुष्का शेट्टी और नवीन पॉलीशेट्टी की आगामी फिल्म 'मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी' के मेकर्स को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था, जिसके बाद बीते दिन 7 सितंबर 2023 को इस फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज कर दिया गया है। कई बार रिलीज डेट टलने के बाद यह फिल्म अब आखिरकार रिलीज हो ही गई है। अनुष्का शेट्टी की इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा-खासा प्यार मिल रहा है, जवान जैसी फिल्म के रिलीज होने के बावजूद भी फिल्म की ने अच्छी खासी कमाई कर ली है। फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देख कर मेकर्स की जान में जान आ गई है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Miss Shetty Mr Polishetty (credit pic: instagram)
Miss Shetty Mr Polishetty का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रिलीज के पहले ही दिन सनी पाजी की फिल्म 'मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी' ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं। शुरुआती कलेक्शन रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ की कमाई कर ली है, हालांकि मूवी को USA में अच्छी ओपनिंग मिली है।
जिसके बाद फिल्म का कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर एटली कुमार की जवान से फिल्म का तगड़ा कॉम्पिटीशन मिल रहा है। फिल्म साउथ इंडिया में भी काफी पसंद की जा रही है।
