'भौकाल जल्द शुरू होगा...' Mirzapur The Movie का धांसू ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

Mirzapur The Movie: 'मिर्जापुर: द मूवी' का टीजर रिलीज होते ही फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई। अब ट्रेलर का इंतजार खत्म होने वाला है। नई रिपोर्ट में इसकी रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

Mirzapur The Movie: पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) की फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' (Mirzapur The Movie) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस देखने के लिए लोग बेताब हैं। हाल ही में फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' का टीजर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। अब सभी की नजरें 'मिर्जापुर: द मूवी' के ट्रेलर पर टिकी हुई है। इस बीच फिल्म के ट्रेलर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक मूवी का ट्रेलर इस दिन रिलीज होने वाला है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-The Scam Leaked: पेपर लीक विवाद के बीच ZEE5 ने नई सीरीज का किया ऐलान, इंटरनेट पर बढ़ी हलचल)

mirzapur the movie (1)

कब आएगा 'मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर (pic credit-mirzapur the movie)

कब आएगा 'मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, टीजर को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद मेकर्स अब ट्रेलर के जरिए दर्शकों को फिल्म की दुनिया की और बड़ी झलक दिखाना चाहते हैं। ट्रेलर में मिर्जापुर की कहानी, किरदारों और बड़े टकराव को पहले से ज्यादा विस्तार से दिखाया जाएगा। फिल्म की रिलीज से पहले यह ट्रेलर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ाने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर 11 अगस्त को एक बड़े इवेंट में लॉन्च किया जाएगा, जहां फिल्म की पूरी स्टारकास्ट भी मौजूद रहेगी। हाल ही में रिलीज हुए टीजर में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा एक बार फिर अपने पुराने किरदारों में नजर आए। सबसे बड़ा सरप्राइज जितेंद्र कुमार का रहा, जो इस फिल्म में बबलू पंडित के किरदार में दिखाई देंगे। वहीं अभिनेता रवि किशन भी इस फिल्म का हिस्सा बने हैं, जिससे मिर्जापुर की दुनिया और बड़ी हो गई है।

End of Feed