मिर्जापुर द फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानकर बन जाएगा दिन

Mirzapur the film update: 'मिर्जापुर द फिल्म' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पंकज त्रिपाठी समेत बाकी लोगों ने फिल्म के बनारस शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। अब ये खबर सामने आई है कि सभी लोग अगले शेड्यूल की तैयारी कर रहे हैं, जो कि नवंबर की शुरुआत में मुंबई में शुरू होगा।

Mirzapur the film update: 'मिर्जापुर द फिल्म' का अच्छा खासा बज बना हुआ है। जब से इस फिल्म की घोषणा हुई है तब से ही लोग मूवी के लिए एक्साइटेड हैं। ये खबर सामने आई है कि कालीन भैया यानी पंकज त्रिपाठी, गुड्डू पंडित बने अली फजल और गोलू गुप्ता बनी श्वेता त्रिपाठी शर्मा ने फिल्म के बनारस शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। सोशल मीडिया पर शूट के दौरान के कई बिहाइंड-द-सीन फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो अब कास्ट और क्रू अगले शेड्यूल की तैयारी कर रहे हैं, जो कि नवंबर की शुरुआत में मुंबई में शुरू होगा।

Untitled design (75)

pic credit- Excel Entertainment

बनारस शहर के बारे में पंकज त्रिपाठी ने कही ये बात

फर्स्टपोस्ट के मुताबिक, पंकज त्रिपाठी ने बनारस शहर से अपने गहरे रिश्ते की बात की। उन्होंने कहा, 'बनारस आते ही मुझे घर जैसा लगता है, इस शहर का अपना ताल-लय है। यहां मिर्जापुर द मूवी शूट करना याद दिलाता है कि ये दुनिया हमें इतनी सच्ची क्यों लगती है। कलीन भैया का स्पिरिट यहीं पैदा हुआ, और हर बार उनके जूते में कदम रखना पुराने चैप्टर को नई मायने के साथ दोहराने जैसा है। यहां के लोग हमेशा अनुभव को खास बना देती है। अली फजल ने बनारस को लेकर कहा, 'बनारस से मेरा एक अलग जुड़ाव है। यहीं पर गुड्डू पंडित को अपनी पहचान और आग मिली।मिर्जापुर द मूवी के लिए वापस आना बहुत सारी यादें ताजा कर गया न सिर्फ पुराने सीजन्स की, बल्कि ये भी कि हम टीम और किरदार के तौर पर कितना आगे आए। लोगों की गर्मजोशी, घाटों का हंगामा, और शहर का जादू ये सब कहानी को नई परत देते हैं। हमने ये शेड्यूल खूबसूरती से खत्म किया,और अगला क्या होगा, उसका इंतजार नहीं हो रहा।

End of Feed