Met Gala 2025: नहीं पहचान पाई मीडिया तो शाहरुख खान ने खुद को किया इंट्रोड्यूस, वीडियो हुआ वायरल

Shah Rukh Khan At Met Gala 2025: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने मेट गाला 2025 में धमाकेदार एंट्री ली। इस दौरान शाहरुख खान के लुक्स पर सभी की नजरें रहीं। एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता को मीडिया पहचान नहीं पाई।

Shah Rukh Khan At Met Gala 2025: साल 2025 में 5 मई से शुरू हुए मेट गाला इवेंट में बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने डेब्यू कर धमाकेदार एंट्री मारी। ब्लैक आउटफिट में शाहरुख खान पर सभी की निगाहें टिकी रहीं। शाहरुख खान ने मेट गाला के रेड कारपेट पर वॉक पर सभी फैन्स को अपने नए और डैशिंग लुक से दीवाना बना दिया। फेमस डिजाइनर सब्यसाची द्वारा डिजाइन की गई ज्वेलरी से सजे शार्प ब्लैक सूट में शाहरुख बिल्कुल किसी प्रिंस से कम नहीं लग रहे थे। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख खान को पहचानने में मीडिया फेल हो गई।

Shah Rukh Khan

मेट गाला 2025 इवेंट के रेड कार्पेट से एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें शाहरुख खान खुद को इंट्रोड्यूस करते नजर आ रहे हैं। लोगों को हैरानी तब हुई जब मेटा गाला के बारे में बात करते हुए 'पठान' अभिनेता ने कहा, 'मैं शाहरुख हूं।' इस वीडियो में शाहरुख खान खुद का परिचय देते नजर आए, जो उनके फैन्स को भी थोड़ा अजीब लगा।

End of Feed