MET GALA 2025: मॉम-टू-बी कियारा आडवाणी का पल-पल ख्याल रख रहे हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा, मेट गाला में पहुंचे पीछे-पीछे

Siddharth Malhotra with Kiara Advani in Met Gala 2025: सिद्धार्थ मल्होत्रा( Siddharth Malhotra) कियारा आडवाणी को मेट गाला 2025 में चीयर करने उनके पीछे-पीछे न्यूयॉर्क पहुँच गए हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जिम में पसीना बहाते हुए फोटोज शेयर की हैं। उन्हें देखकर लोग यही कह रहे हैं कि वह एक परफेक्ट हसबैन्ड हैं।

Siddharth Malhotra with Kiara Advani in Met Gala 2025: बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी( Kiara Advani) कुछ ही पल में मेट गाला 2025 इवेंट( Met Gala 2025) में नजर आने वाली है। कियारा प्रेग्नेंट हैं और यह उनका पहले मेट गाला है। फैंस उनके मेट गाला लुक को देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। दूसरी तरफ कियारा के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं। मॉम-टू-बी को किसी भी तरह की परेशानी न हो यह देखने के लिए सिद्धार्थ भी इवेंट में उनके साथ नजर आने वाले हैं। कुछ देर पहले एक्टर ने मेट गाला से फोटोज शेयर की हैं।

Siddharth Malhotra with Kiara Advani in Met Gala 2025

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा( Siddharth Malhotra) एक परफेक्ट पति हैं और जल्द ही वह परफेक्ट पापा भी बनने वाले हैं। यह हम नहीं खुद सिद्धार्थ मल्होत्रा की क्यूट हरकते बता रही हैं। जैसे ही उनकी पत्नी मेट गाला 2025 अटेंड करने न्यूयॉर्क पहुंची, वैसे ही सिद्धार्थ भी उनके पीछे-पीछे चल दिए। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जिम की कुछ फोटोज शेयर की हैं। जिसमें उन्होंने न्यूयॉर्क को टैग किया है। वह कियारा आडवाणी का ध्यान रखने के लिए उनके साथ गए हैं और साथ ही अपनी सेहत का भी पूरा ख्याल रख रहे हैं। अपने सभी काम से ब्रेक लेकर सिद्धार्थ कियारा को चीयर करने पहुंचे हैं।

End of Feed