Neetu, Kareena, Katrina praised Alia's Met Gala Look: बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट (Alia Bhatt) पिछले कुछ दिनों से लगातार अच्छे कारणों के चलते खबरों में हैं। आलिया भट्ट शादी के बाद अपनी बेटी और फिल्म ब्रह्मास्त्र की वजह से खबरों में छायी रहीं। इसके बाद फिल्मफेयर अवॉर्ड की वजह से उनको लेकर खबरें बनीं और अब उनके मेट गाला 2023 लुक ने लोगों का दिल जीत लिया है। अदाकारा आलिया भट्ट ने सफेद रंग के खूबसूरत गाउन में मेट गाला 2023 पर डेब्यू किया और सबको दीवाना बना दिया। इंटरनेट पर लगातार आलिया भट्ट के मेट गाला 2023 लुक की चर्चा हो रही है। उनके फैंस लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट करके उनकी तारीफ कर रहे हैं। फैंस के साथ-साथ अदाकारा आलिया भट्ट की सास नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने भी उनके लिए प्यारा सा पोस्ट किया है।
Met Gala 2033: Alia Bhatt के लुक पर फिदा सास Neetu Kapoor, Kareena-Katrina ने भी की तारीफ
आलिया भट्ट की सास नीतू कपूर हमेशा से ही सपोर्टिव रही हैं। आलिया भट्ट की सास नीतू कपूर ने उनका मेट गाला लुक शेयर किया है। नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर आलिया की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'स्टनिंग लग रही हो।' लोगों को सास नीतू कपूर का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। लोग आलिया के साथ-साथ नीतू की भी तारीफ कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि हर लड़की को ऐसी ही सास मिलनी चाहिए।
नीतू कपूर के साथ-साथ आलिया भट्ट की ननद करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और दोस्त कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने भी उनके मेट गाला 2023 लुक की तारीफ की है। करीना कपूर खान ने लिखा है, 'ये बेस्ट लड़की है, जो इतनी खूबसूरत लग रही है।' कैटरीना कैफ ने अपने पोस्ट में आलिया की जमकर तारीफ की है। कैटरीना कैफ ने लिखा है, 'आलिया बहुत ही प्यारी लग रही है।'
