Meghna Gulzar Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की अपकमिंग फिल्म दायरा (Daayra) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। फिल्म में साउथ के स्टार एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आने वाले हैं। फिल्म को जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज मिलकर बना रहे हैं। फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक मेघना गुलजार (Meghna Gulzar)_ ने किया है। इस बीच मेघना गुलजार का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Alpha: ओटीटी पर दस्तक देने वाली हैं आलिया भट्ट की मूवी, सामने आई रिलीज डेट)
मेघना गुलजार ने लिखा लंबा चौड़ा पोस्ट (pic credit-instagram)
मेघना गुलजार ने लिखा लंबा चौड़ा पोस्ट
मेघना गुलजार ने ने अपने इंस्टाग्राम पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा, 'मुंबई में मेरा जन्म हुआ। सारी ज़िंदगी इस शहर में रहते हुए, और देशभर में काफी सफर करने के बाद, मुझे लगा था कि मैं मेरे शहर और मेरे देश को काफी हद तक जानती हूं।लेकिन दायरा के सफर ने मुझे ऐसी-ऐसी जगहों तक पहुंचाया, जो मैंने पहले कभी न देखे थे, न जानी थी। और ये तो सिर्फ भूगोल की बात है। दायरा का सफर मेरी रचनात्मकता को उन जगहों तक ले गया, जो मेरे लिए अब तक अनजान थे। दायरा ने मेरी सामाजिक समझ को भी कई नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। सोशियोलॉजी की शागिर्द होने के नाते, मैंने सीखा है कि हमारी जिंदगी और हमारा समाज सिर्फ दोहरापन नहीं है सब कुछ सिर्फ काला या सफेद नहीं होता। इनके बीच एक पूरा स्पेक्ट्रम है ग्रे का एक पूरा संसार है, जिसमें हम जीते हैं। एक फिल्ममेकर के तौर पर तलवार, राजी, छपाक और सैम बहादुर में भी मुझे इसी ग्रे ने आकर्षित किया किरदारों में, और उनकी दुनिया में भी, जिसमें वो रहते हैं। लेकिन दायरा उस ग्रे को सिर्फ समझने की कोशिश नहीं करती...ये उसके अंदर उतरती हैउसे कुरेदती है और यही दायरा का सार है, क्योंकि दायरा की दुनिया न तो काली है, न सफेद ये पूरी तरह ग्रे है, लेकिन इसके साथ-साथ, हमेशा दोहरी भी है। दोहरापन ही दायरा की बुनियाद है। और ये दोहरापन फिल्म के दो मुख्य किरदारों के जरिए झलकता है। करीना कपूर खान निभा रही हैं अजूनी कोहली का किरदार और रण कुमार के किरदार में हैं पृथ्वीराज सुकुमारन।
कास्टिंग की ये जुगलबंदी बहुत मायने रखती है। हिंदी और मलयालम सिनेमा के दो बेहतरीन कलाकारों को आमने-सामने लाना ये मेरे लिए जरूरी भी था, और बहुत खास था। क्योंकि दायरा सिर्फ एक सच्ची घटना से नहीं है, हमारे देश में हुई कई अलग-अलग घटनाओं से प्रेरित है। ये कहानी किसी एक शहर या किसी एक राज्य की नहीं है। ये ऐसी कहानी है जो हमारे देश में कभी भी, कहीं भी होती है और दायरा की इस दुनिया को चित्रित करने हैं, उसके सारे अभिनेता और फिल्म की पूरी टीम। इस कहानी में हमारे दो मुख्य किरदार करीना और पृथ्वीराज कानून के आमने हैं। फिर भी, दोनों खुद को कानून की नाज़ुक लकीर के आर-पार पाते हैं। करीना की अजूनी अपने उसूलों को लेकर अडिग है और पृथ्वीराज के रमन के तौर में उनके उसूल जितने ढीले हैं।जिंदगी की तरह, दायरा में भी, दोनों के फैसले न काले हैं, न सफेद। दोनों ये कि एक ऐसे इंद्रधनुष में घुले हैं, जहां कुछ भी साफ-साफ सही या गलत नहीं है। कभी कानून उन्हें रास्ता दिखाता है, तो कभी वही कानून उनके रास्ते रोक देता है।कानून की लकीरों के दरमियान का सफर, है दायरा। मैं खुशनसीब हूं कि मुझे इन दो दिग्गज अभिनेताओं का भरोसा मिला और उनकी प्रतिभा का हिस्सा बनने का मौका मिला। दोनों कलाकारों ने अपने किरदारों को शिद्दत से जिया हुए, दायरा के दोहरेपन को बड़ी नज़ाकत से पेश किया है, और यही दायरा का अस्तित्व है। दायरा में करीना कपूर खान का बिल्कुल ही नया और अनदेखा पहलू नज़र आएगा...करीना की अजूनी स्थिर है... गहरी है। उसे पढ़ पाना आसान नहीं है। वो मुस्कान के साथ लोगों और लोगों पर मुस्कराते हुए काबू पा लेती है। पृथ्वीराज सुकुमारन का रमन हुआ रमन, जैसे अजूनी का दूसरा पहलू है। अपने गुस्से को अंदर ही अंदर कैद कर रखा है... काबू कर रखा है। और वो कभी मुस्कराता नहीं।
ये दोनों दायरा के Yin और Yang हैं और दायरा में मौजूद कई दोहरेपन में से, ये तो सिर्फ एक हैं। दायरा की दोहरी और ग्रे दुनिया में आपका स्वागत है सवाल कई हैं... जवाब साथ में ढूंढते हैं? बताते चलें कि फिल्म दायरा का ट्रेलर 31 अगस्त को रिलीज किया जाएगा, जबकि ‘दायरा’ 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
