मीना कुमारी की बायोपिक के लिए फाइनल हुईं Kiara Advani, ट्रेजेडी क्वीन बन फैन्स को देंगी बड़ा सरप्राइज

Kiara Advani to Play Meena Kumari: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक ट्रेजेडी क्वीन नाम से मशहूर रहीं मीना कुमारी की बायोपिक के लिए मेकर्स ने कियारा आडवाणी को अप्रोच किया है। इस फिल्म में उन्हें मीना कुमारी का रोल निभाते हुए देखा जाएगा।

Kiara Advani to Play Meena Kumari: बॉलीवुड इंडस्ट्री की ट्रेजेडी क्वीन नाम से मशहूर रहीं मीना कुमारी की बायोपिक बनाने की घोषणा काफी समय पहले हो चुकी है। तभी से मेकर्स मीना कुमारी के किरदार के लिए बॉलीवुड की कई हसीनाएं से बातचीत चल रही है। मीना कुमार की बायोपिक के राइट्स सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने सारेगामा और अमरोही परिवार के सहयोग से हासिल किए हैं। इस फिल्म की घोषणा जल्द ही मेकर्स बड़े स्तर पर करेंगे। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक मीना कुमारी का किरदार निभाने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी से बात हो रही है।

Kiara Advani to Play Meena Kumari

पिंकविला से जुड़े सूत्र के अनुसार मीना कपूर की बायोपिक के लिए कियारा आडवाणी को अप्रोच किया गया है। फिल्म डायरेक्टर और क्रिएटिव टीम को लग रहा है कि कियारा आडवाणी इस आइकोनिक रोल के एकदम परफेक्ट हैं। निर्माताओं ने कियारा आडवाणी को स्क्रिप्ट पहले ही नेरेट कर दी है। दिलचस्प बात यह है कि कियारा आडवाणी यह स्क्रिप्ट पसंद आई है। हालांकि अभी तक उनकी ओर से फिल्म करने के लिए हरी झंडी नहीं दी गई है।

End of Feed