"मेरी जिंदगी का 10% ही...", सच नहीं थी Priyanka Chopra स्टारर Mary Kom की बायोपिक?

बिग बॉस 20 से बाहर आने के बाद मैरी कॉम ने खुलासा किया है कि उनकी जिंदगी पर बनी बायोपिक मूवी पूरी तरह से सही नहीं थी। बायोपिक में उनकी जिंदगी का केवल 10% सच था।

मैरी कॉम जब सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस 20 में शामिल हुई थी तब हर किसी को उम्मीद थी कि वो काफी आगे तक जाएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वो शो से बाहर आ चुकी हैं। बिग बॉस 20 से बाहर आने के बाद मैरी कॉम ने खुलासा किया है कि उनके ऊपर बनी बायोपिक फिल्म मैरी कॉम, जिसमें अदाकारा प्रियंका चोपड़ा थी वो सच नहीं थी। मैरी कॉम ने अपनी बायोपिक मूवी को क्रिटिसाइज्ड करते हुए कहा है कि डायरेक्टर ओमांग कुमार ने उनकी जिंदगी के केवल एक इवेंट को ही हाईलाइट किया था। फिल्म का ज्यादातर हिस्सा 2008 वर्ल़्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप जीत के आसपास था। मैरी कॉम ने अपने ताजा इंटरव्यू में बताया है कि उनकी जिंदगी पर आधारित बायोपिक का सीक्वल कभी नहीं आएगा क्योंकि उसकी जरूरत नहीं है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: VIRAL VIDEO: अलाना पांडे के बेटे River ने मामा Ahaan Pandey और Aneet Padda को दिए क्यूट नाम

"मेरी जिंदगी का 10% ही...", सच नहीं थी Priyanka Chopra स्टारर Mary Kom की बायोपिक?

"मेरी जिंदगी का 10% ही...", सच नहीं थी Priyanka Chopra स्टारर Mary Kom की बायोपिक?

स्क्रीन को दिए अपने ताजा इंटरव्यू में मैरी कॉम ने कहा है, "मेरी जिंदगी पर बनी बायोपिक फिल्म सच नहीं थी। मुझे ऐसा लगता है कि मूवी का कुछ पार्ट गढ़ा गया था, जो कि मेरी जिंदगी से नहीं था। मेरे अनुसार मेरी बायोपिक का केवल 10 प्रतिशत हिस्सा ही सही था। उसमें केवल मेरी स्ट्रगल और हार्ड वर्क दिखाया गया था। अगर आप मेरी बुक पढ़ेंगे तो ही मेरी असली कहानी समझ सकते हैं। मुझे नहीं पता है कि आगे आने वाली जिंदगी में क्या होगा लेकिन मुझे लगता है कि आने वाला जीवन खुशनुमा और शांतिमय होगा।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "कातिल नहीं..आशिक हूं…", Shah Rukh Khan की King का धांसू पोस्टर आउट

End of Feed