Mardaani 3 X Review: बॉलीवुड अदाकारा रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जब मूवी का ट्रेलर सामने आया था तब से ही लोग फिल्म को देखने के लिए बेताब थे। अब फिल्म की रिलीज के बाद लोग सुबह-सुबह ही मूवी देखने के लिए जा रहे हैं। ट्रेलर से तो पता चल गया था कि रानी की फिल्म मर्दानी 3 की कहानी जरा हटके है। यही वजह है कि मूवी रिलीज होने के साथ ही एक्स पर ट्रेंड करने लगी है। जो लोग फिल्म देख चुके हैं वे ट्विटर पर अपनी राय दे रहे हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं फिल्म मर्दानी 3 को लोग कैसा रिस्पॉन्स दे रहे हैं।
pic credit- mardaani 3 film
मर्दानी 3 को लेकर लोगों ने कही ये बात
बॉलीवुड अदाकारा रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 ने एक्स पर धमाल मचा दिया है। फिल्म को लेकर लोग काफी चर्चा कर रहे हैं। जहां कई लोगों को मूवी की कहानी ने इंप्रेस किया है तो कई लोगों को फिल्म में रानी की एक्टिंग पसंद आई है। एक यूजर ने लिखा, ' फिल्म की कहानी जबरदस्त है और इमोशनल है और इसमें रानी मुखर्जी का अंदाज देखने लायक है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'एक और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा करने वाली है' इसी तरह से लोग रानी मुखर्जी की फिल्म को प्यार दे रहे हैं।
रानी मुखर्जी पहले दिन ही मचाएगी धमाल
बताते चलें कि रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 की कमाई के बारे में भी लोग खूब बात कर रहे हैं। लोगों का ये मानना है कि पहले दिन ही ये मूवी मोटी कमाई कर सकती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने एडवांस बुकिंग से ब्लॉक सीटों के बिना 1.16 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं फिल्म पहले दिन 3-4 करोड़ के बीच कारोबार कर सकती है। मालूम हो कि सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। ऐसे में मर्दानी 3 और बॉर्डर 2 के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।
