Mardaani 3 New Poster: नवरात्रि के पहले दिन रानी मुखर्जी स्टारर का पोस्टर हुआ आउट, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Mardaani 3 New Poster: 90 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की फिल्म 'मर्दानी 3' (Mardaani 3) का मेकर्स ने नया पोस्टर जारी करते हुए अब इसकी रिलीज डेट की भी जानकारी मेकर्स ने साझा कर दी है। तो चलिए जानते हैं यह मूवी किस दिन बड़े परदे पर दस्तक देगी।

Mardaani 3 New Poster: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की फिल्म 'मर्दानी 3' (Mardaani 3) का पोस्टर जारी कर मेकर्स ने फैन्स के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। इस मूवी का एक नया पोस्टर मेकर्स ने साल 2025 में नवरात्रि के पहले दिन यानी 22 सितंबर के दिन जारी कर दिया है। 'मर्दानी 3' में रानी मुखर्जी अब एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 'मर्दानी 3' का पोस्टर जारी करने के साथ-साथ मेकर्स ने इस मूवी की रिलीज डेट भी जारी कर दी है।

Mardaani 3

Photo Credit: Instagram

'मर्दानी 3' पोस्टर के साथ जारी की मेकर्स ने रिलीज डेट

यशराज फिल्म्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अब रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' का शानदार पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर को साझा करते हुए कैप्शन दिया गया, 'नवरात्रि के शुभ दिन 1 पर यहां बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया जाता है। रानी मुखरी अपने करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण मामले की जांच करने के लिए 'मर्दानी 3' में पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में लौट आई हैं। मर्दानी 3 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'

End of Feed