Mardaani 3: रानी मुखर्जी स्टारर में नजर आएंगी अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी बन चुकी Janki Bodiwala, निभाएंगी धांसू किरदार

Janki Bodiwala in Mardaani 3: निर्माताओं ने रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) स्टारर 'मर्दानी 3' की घोषणा करने के बाद अब इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब जो ताजा रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक रानी मुखर्जी स्टारर में 'शैतान' मूवी में लीड रोल अदा कर चुकीं एक्ट्रेस जानकी बोदीवाला की एंट्री हुई है।

Janki Bodiwala in Mardaani 3: साल 2014 में रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की फिल्म 'मर्दानी' रिलीज हुई थी। YRF के बैनर तले बनी इस कॉप थ्रिलर को लोगों ने खूब प्यार दिया था। इस मूवी की कहानी भी रानी मुखर्जी के फैन्स को ध्यान में रखते हुए गढ़ी गई थी। 'मर्दानी' की सफलता के लगभग 5 सालों के बाद रानी मुखर्जी दर्शकों के बीच इसका सीक्वल लेकर आई है। 'मर्दानी 2' भी लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरी थी। अब मेकर्स ने इसके तीसरे पार्ट यानी 'मर्दानी 3' की स्क्रिप्ट पर काम शुरू कर दिया है। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक रानी मुखर्जी स्टारर में जानकी बोदीवाला की एंट्री 'मर्दानी 3' (Mardaani 3) में हो गई है।

Rani Murkeji and Janki Bodiwala

'मर्दानी 3' में हुई जानकी बोदीवाला की एंट्री

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य चोपड़ा ने रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' के लिए जानकी बोदीवाला को चुन लिया है। इस मूवी में जानकी बोदीवाला को एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में देखा जाएगा। 'मर्दानी 3' के हाथ लगने से पहले जानकी ने अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' में उनकी बेटी का रोल निभाया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। 'शैतान' के बाद अब जानकी बोदीवाला को 'मर्दानी 3' में रानी मुखर्जी के साथ ऑनस्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए देखने के लिए बेताब हैं।

End of Feed