मराठी अभिनेता Vijay Kadam ने दुनिया को कहा अलविदा, कैंसर ने ले ली जान ....

Vijay Kadam Death News: मराठी के कॉमेडी अभिनेता जो अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लेते थे, आज उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह पिछले डेढ़ साल से कैंसर के खिलाफ लड़ रहे थे, लेकिन आज उनके शरीर ने उनका साथ छोड़ दिया ।

Vijay Kadam Death News

Vijay Kadam Death News: मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विजय कदम ( Vijay Kadam) का आज निधन हो गया। सिनेमा के कॉमेडी कलाकार ने आज सुबह जीवन की अंतिम सांस ली और देह त्याग दिया। बताया जा रहा है कि वह कैंसर से पीड़ित थे जिससे वह जिंदगी की जंग हार गए। आज शाम को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मराठी के कॉमेडी अभिनेता जो अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लेते थे, आज उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह पिछले डेढ़ साल से कैंसर के खिलाफ लड़ रहे थे, लेकिन आज उनके शरीर ने उनका साथ छोड़ दिया । 80 और 90 के दशक के जाने-माने अभिनेता अपनी एक्टिंग से दिलों में बसते थे। वह पिछले डेढ़ साल से कैंसर का इलाज करा रहे थे, शुरुआत में उन्होंने बीमारी पर काबू पा लिया था लेकिन बाद में यह फैलता चला गया।

End of Feed