Oscars 2027 की रेस में पहुंची मराठी फिल्म Gondhal, बनी भारत की ऑफिशियल एंट्री

Oscar 2027: मराठी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘गोंधळ’ ऑस्कर 2027 के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री बनी है। संतोष डावखर की यह फिल्म पहले कई फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड जीत चुकी है।

मराठी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म गोंधळ (Gondhal) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को ऑस्कर 2027 (Oscar 2027) के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर चुना गया है। संतोष डावखर के निर्देशन में बनी यह फिल्म अपनी अलग कहानी को लेकर पहले से चर्चा में रही है। 'गोंधळ' कई फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जा चुकी है और वहां इसे दर्शकों और जूरी की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म को अलग-अलग अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। अब ऑस्कर में इसके पहुंचने की खबर ने मराठी फिल्म इंडस्ट्री में उत्साह बढ़ा दिया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-दूसरी बार मां बनने से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं Deepika Padukone, रणवीर सिंह संग किए दर्शन)

gondhal oscar 2027

ऑस्कर में गोंधल की एंट्री (pic credit- gondhal movie)

संतोष डावखर ने किया है निर्देशन

ऑस्कर की रेस में पहुंचने से पहले 'गोंधळ' कई बड़े फिल्म फेस्टिवल में तारीफ हासिल कर चुकी है। 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में संतोष डावखर को फिल्म के लिए सिल्वर पीकॉक बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड मिला था। IFFI जूरी ने फिल्म की कहानी और निर्देशन की भी तारीफ की थी। मराठी फिल्म 'गोंधळ' सिनेमाघरों में 14 नवंबर 2025 को रिलीज हुई थी। गोंधळ को संतोष डावखर ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म में किशोर कदम, इशिता देशमुख, योगेश सोहनी और निशाद भोईर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

End of Feed