Maalik: राजकुमार राव को ऑनस्क्रीन रोमांस करती दिखेंगी Manushi Chhillar, नया पोस्टर में दिखी केमिस्ट्री

Manushi Chhillar in Maalik: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने कुछ देर पहले अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर फिल्म 'मालिक' (Maalik) का नया पोस्टर जारी करते हुए लीड एक्ट्रेस के नाम की घोषणा कर दी है। इस मूवी में राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की ऑनस्क्रीन रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आएगी।

Manushi Chhillar in Maalik: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की अपकमिंग गैंगस्टर ड्रामा मूवी 'मालिक' (Maalik) का इंतजार फैन्स बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने फिल्म 'मालिक' का टीजर जारी कर फैन्स को बड़ा सरप्राइज दिया था। इस टीजर में राजकुमार राव अब तक ना देखे गए लुक में दिखाई दिए। हरकोई टीजर देखने के बाद राजकुमार राव को इस मूवी में बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब हैं। कुछ देर पहले ही राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ने फिल्म 'मालिक' का एक नया पोस्टर जारी कर लीड एक्ट्रेस के चेहरे से भी पर्दा उठा दिया है।

Manushi Chhillar in Maalik

राजकुमार राव की नई फिल्म 'मालिक' में उनके अपोजिट मानुषी छिल्लर अहम भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए राजकुमार राव ने कैप्शन में लिखा, 'जिनके बिना चलती नहीं मालिक की धड़कन, उनसे होगी आज मुलाकात। नामुमकिन गाना आज रिलीज होने वाला है। मालिक से मिलने आ जाना 11 जुलाई को सिर्फ सिनेमाघरों में!' इस पोस्टर को जारी करते हुए राजकुमार राव ने यह भी खुलासा करते हुए बताया कि फिल्म 'मालिक' का गाना भी रिलीज होने वाला है।

End of Feed