'अभिजीत दिपके के बहकावे में...' Manoj Muntashir ने बच्चों को दी ये नसीहत

मनोज मुंतशिर का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में मनोज ने अभिजीत दिपके को लेकर ऐसी बात कह दी है कि सोशल मीडिया पर हल्ला मच गया है।

गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। वो हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखते हैं। इस बीच मनोज मुंतशिर का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में मनोज मुंतशिर ने अभिजीत दिपके (Abhijeet Dipke) पर निशाना साधा है। अभिजीत को लेकर मनोज मुंतशिर ने ऐसी बात कह दी है कि सोशल मीडिया पर हल्ला मच गया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Tanushree Dutta का करियर रहा सुपरफ्लॉप, बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक फिल्में ढेर)

Manoj Muntashir new video

मनोज मुंतशिर ने अभिजीत दिपके पर साधा निशाना (pic credit-instagram)

मनोज मुंतशिर ने अभिजीत दिपके पर साधा निशाना

गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर ने एक वीडियो जारी कर युवाओं, खासकर जेन जी, जेन अल्फा और मिलेनियल्स को संबोधित किया है। वीडियो में उन्होंने कहा कि युवा जिस आंदोलन का हिस्सा बन रहे हैं, उन्हें पहले यह समझना चाहिए कि उसका नेतृत्व कौन कर रहा है और उसके पीछे क्या मकसद है। मनोज के मुताबिक, कुछ युवा अभिजीत दीपके के प्रभाव में आकर सड़कों पर उतर रहे हैं, लेकिन उन्हें अपने नेताओं की मंशा पर भी सवाल उठाने चाहिए। मनोज मुंतशिर ने अभिजीत दीपके पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनका संबंध अरविंद केजरीवाल की टीम से है और वह युवाओं की ऊर्जा का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी आंदोलन में शामिल होने से पहले उसके नेतृत्व और उद्देश्य को समझना जरूरी है। साथ ही उन्होंने स्कूलों की स्थिति को लेकर होने वाले निरीक्षणों पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि कुछ राज्यों में शिक्षा व्यवस्था की समस्याओं को नजरअंदाज किया जाता है, जबकि राजनीतिक रूप से अनुकूल न होने वाली सरकारों पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है।

End of Feed