एनिमल-भूल भुलैया जैसी फिल्में करेंगे सलमान खान!! मनोज देसाई ने बताया अब इमोशल फिल्मों से भर गया भाईजान का मन

Manoj Desai Talk About Salman Khan: उन्होंने फिल्म पर बात करते हुए कहा कि आजकल, हर कोई फिल्म से एक इमोशनल जुड़ाव चाहता है और सलमान खान ने अपनी फिल्मों में ऐसा किया है। उनकी ईद रिलीज़ उतनी सफल नहीं रही जितनी पहले हुआ करती थी। अब उन्हें कुछ नया करना चाहिए

Manoj Desai Talk About Salman Khan: सलमान खान ( Salman Khan) की फिल्म सिकंदर ( Sikandar) सिनेमाघरों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। जिस तरह से ईद पर फिल्म को रिलीज किया गया था फैंस की इससे कहीं ज्यादा उम्मीदें थी। हालांकि गिरते-पड़ते हुए सिकदंर ने 107 करोड़ का आंकड़ा पूरा कर लिया है। सिकंदर और सलमान खान के बारे में बात करते हुए फिल्म प्रोड्यूसर मनोज देसाई ने कहा कि अब सल्लू को बदलना चाहिए। सिकंदर के प्रदर्शन पर चर्चा करते हुए उन्होंने जिक्र किया कि यह बहुत खराब भी नहीं है।

Manoj Desai Talk About Salman Khan:

फिल्म निर्माता मनोज देसाई( Manoj Desai) हाल ही में बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत करते नजर आए। जहां उन्होंने सिकंदर का जिक्र किया निर्माता ने कहा कि फिल्म ने 10 दिन में 200 करोड़ वर्ल्ड वाइड कमा लिए हैं तो यह इतना भी बुरा आंकड़ा नहीं है। उन्होंने आगे कहा मेरे प्रबंध निदेशक, श्री अरुण नाहर, बहुत सहायक रहे हैं, खासकर रेट के मामले में। शुरू में दरें बहुत ज़्यादा थीं, लेकिन हमें उन्हें कम करना पड़ा क्योंकि हर कोई यही कर रहा था, और हम पीछे नहीं रह सकते थे।

End of Feed