Exclusive: 'इंडस्ट्री ही खत्म कर दो'- फिल्मों को बैन करने की मांग करने वालों पर भड़के Manoj Bajpayee

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 7, 2026, 02:11 PM IST

Manoj Bajpayee on Gajab Baat Movie Title Controversy: फिल्मों के नाम और उनकी कहानियों को लेकर अक्सर विवाद खड़े हो जाते हैं। अब मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने फिल्मों पर बैन लगाने की मांग करने वालों को जवाब दिया है।

Manoj Bajpayee on Gajab Baat Movie Title Controversy: बॉलीवुड में फिल्मों को लेकर विवाद होना कोई नई बात नहीं है। कभी किसी फिल्म की कहानी पर सवाल उठते हैं, तो कभी उसके टाइटल या किसी सीन को लेकर विरोध शुरू हो जाता है। कई बार मामला इतना बढ़ जाता है कि फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं करने या उस पर पूरी तरह बैन लगाने की मांग होने लगती है। हाल के दिनों में भी ऐसी कई घटनाएं देखने को मिली हैं। एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) भी अब इस मुद्दे पर खुलकर बोलते नजर आए हैं। Zoom को इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी ने कुछ ऐसा बोला जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

Manoj Bajpayee on Gajab Baat Movie Title Controversy

'फिल्म पसंद नहीं तो मत देखिए, बैन क्यों लगाना', मनोज बाजपेयी ने सुनाई खरी-खरी (Image Source: Zoom Youtube)

फिल्मों को बैन करने की मांग पर क्या बोले मनोज बाजपेयी?

एक्टर मनोज बाजपेयी एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह मनोज बाजपेयी का Zoom को दिया इंटरव्यू है। इस दौरान मनोज बाजपेयी फिल्मों को बैन करने की मांग पर रिएक्शन दिया है। मनोज बाजपेयी ने कहा, 'मेनस्ट्रीम सिनेमा में कई मुद्दों को लेकर चर्चा और बहस होती रही है। मैं भी इन मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखता रहा हूं। आमतौर पर जो लोकप्रिय राय होती है, मैंने हमेशा उसका विरोध किया है।'

End of Feed