Manoj on Sushant's Death: बॉलीवुड कलाकार सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के दर्द को फैंस अब तक नहीं भुला पाए हैं। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस उन्हें हर रोज सोशल मीडिया पर याद करते हैं और उन लोगों को खरी-खोटी सुनाते हैं, जिन्होंने उनके खिलाफ साजिश की थी। एक्टर मनोज बाजपेयी ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ सोन चिरैया में काम किया था, जहां दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई थी। मनोज बाजपेयी ने सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु पर बात करते हुए कहा है कि सोन चिरैया स्टार बॉलीवुड की पॉलिटिक्स के शिकार हुए, जिसके प्रेशर को वो झेल नहीं पाए थे। मनोज बाजपेयी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि सुशांत ने सोन चिरैया की शूटिंग के दौरान इस बारे में उनसे बात भी की थी।
Sushant Singh Rajput की मौत के लिए Manoj Bajpayee ने B-Town Politics को दिया दोष बोले 'वो प्रेशन नहीं झेल...'
मनोज बाजपेयी के अनुसार, 'हम लोग फिल्म की शूटिंग के दौरान काफी करीब आ गए थे। मैं जब सेट पर मटन बनाता था तो वो मेरे साथ ही खाना खाता था। हमें शूटिंग के दौरान नहीं पता था कि वो ऐसा कदम उठाएगा। उसने कुछ मौकों पर मुझसे इस बारे में बात की थी।'
मनोज बाजपेयी ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत का जिम्मेदार बॉलीवुड में फैले ग्रुपिज्म और राजनीति को ठहराया है। मनोज बाजपेयी के अनुसार, 'इंडस्ट्री में पॉलिटिक्स हमेशा होती है लेकिन जब आप स्टार बनने की सोचते हैं तो यह और भी गंदी हो जाती है। मुझे कभी इन चीजों से फर्क नहीं पड़ा क्योंकि मैं मोटी चमड़ी का आदमी हूं। सुशांत शायद यह सब नहीं सह पाया और ऐसा कदम उठा लिया। उसने मुझसे इस बारे में बात की थी कि उसे ये चीजें परेशान कर रही हैं। अगर आप मनोज बाजपेयी बनना चाहते हैं तो आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है लेकिन अगर आपका ख्वाब स्टार बनने का है तो आपको कई सारी चीजें झेलनी पड़ेंगी। जो भी इसान स्टार सिस्टम में घुसना चाहता है, उसे राजनीति का शिकार होना पड़ता है। मुझे ऐसा लगता है कि वो अच्छा इंसान था, जो अंदर से बच्चा था। वो चीजों को समय रहते नहीं समझ पाया और राजनीति का शिकार हो गया।'
