Malaika on Dating Rumours With Harsh Mehta: बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस और बेहतरीन डांसर मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में रहती हैं। बीते साल मुंबई में एक कॉन्सर्ट में मलाइका अरोड़ा का इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्हें एक मिस्ट्री मैन के साथ देखा गया था। वीडियो में मलाइका को उस शख्स के साथ बातचीत करते हुए भी देखा गया था। लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि मलाइका अरोड़ा को एक बार फिर प्यार हो गया है। उस इंसान के साथ डेटिंग की अफवाहों उड़ने के बाद अब मलाइका अरोड़ा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
Pic Credit: Instagram
मिस्ट्री मैन के साथ रिश्ते में होने का मलाइका ने बताया सच
द नम्रता जकारिया शो में बात करते हुए मलाइका अरोड़ा ने मिस्ट्री मैन के साथ रिश्ते में होने की अफवाहों पर रिएक्शन दिया। मलाइका अरोड़ा ने कहा, 'लोगों को बातें करना पसंद होता है। अगर आपको किसी के साथ देखा जाता है या आप बाहर जाते हैं और यह चर्चे में आ ही जाता है। कई बार यह एक बड़ा मुद्दा भी बन जाता है। ऐसी बातों को मैं हवा देना नहीं चाहती हूं।'
मलाइका अरोड़ा ने आगे कहा, 'मैं जब भी घर से बाहर निकलती हूं और किसी पुराने दोस्त, गे दोस्त, मैनेजर या किसी भी इंसान से मिलती हूं तो लोग मुझे उसके साथ जोड़ने लगते हैं। लोगों की बातों हम केवल हंसते हैं और मजाक करते हैं। मेरी मां भी मुझसे पूछने लगती हैं कि ये कौन है? किसके बारे में बात हो रही है? ये सभी बातें हंसी के लायक होती हैं।' मलाइका अरोड़ा ने अब यह क्लियर कर दिया है वो मिस्ट्री मैन के साथ रिश्ते में नहीं हैं। कॉन्सर्ट में दिखे मिस्ट्री मैन के बारे में कई इंस्टाग्राम अकाउंट्स ने दावा किया है कि उनका नाम हर्ष मेहता है और वो एक डायमंड मर्चेंट हैं।
