Malaika Arora Instagram Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल मलाइका अरोड़ा ने आज इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर सभी को चौंका दिया। दरअसल आज सुबह मलाइका ने अपनी एक स्माइल करते हुए फोटो पोस्ट की जिसके साथ कैप्शन में मलाइका ने लिखा, ‘और मैंने हां कहा’। मलाइका की यह इंस्टाग्राम पोस्ट हवा की तरह सोशल मीडिया पर फैल गई है। फैंस को लगा कि शायद मलाइका ने शादी के लिए अर्जुन कपूर को हां कह दिया है और दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
Malaika Arora and Arjun Kapoor
हालांकि ऐसा नहीं हैं। मलाइका का यह हां अर्जुन कपूर के लिए नहीं था। खुद मलाइका ने इस बात की घोषणा अपने एक और इंस्टाग्राम पोस्ट से कर दी है।
मलाइका ने इसलिए कहा था हां!
मलाइका अरोड़ा ने आज एक और पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि उन्होंने 'मूविंग इन विद मलाइका' नाम के एक नए रियलिटी शो के लिए हां कहा था। यह शो 5 दिसंबर से डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। इसके साथ ही मलाइका ने शो के पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘मैंने अपने नए रियलिटी शो #HotstarSpecials #MovinginwithMalaika के लिए @disneyplushotstar को हाँ कहा है। जहां आप मुझे करीब से जान पाएंगे जैसा इससे पहले कहीं नहीं हुआ है। वैसे रुको आप लोगों को क्या लगा था कि मैं किस बारे में बात कर रही थी? 5 दिसंबर से शो की स्ट्रीमिंग है!’
कब शादी करेंगे मलाइका और अर्जुन?
बी टाउन के सबसे मशहूर कपल में से एक मलाइका और अर्जुन कपूर की शादी को लेकर बीते काफी समय से लोग बात कर रहे हैं। आखिरी बार जब अर्जुन कपूर कॉफी विद करण में पहुंचे थे तब भी उनसे शादी के बारे में पूछा गया था, लेकिन उन्होंने इसका साफ-साफ जवाब नहीं दिया। बता दें कि मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर से लगभग 11 साल बड़ी है। जिस वजह से दोनों को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है।
