अर्जुन कपूर के बच्चे की मां बनने वाली हैं मलाइका अरोड़ा?

Malaika Arora Pregnant: एक न्यूज पोर्टल ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है कि अदाकारा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के बच्चे की मां बनने वाली हैं। मलाइका-अर्जुन कुछ वक्त पहले विदेश गए थे, जहां उन्होंने अपने कुछ करीबी लोगों को प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी दी थी।

Malaika Arora Pregnant: बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा काफी लम्बे समय से एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। अरबाज खान को तलाक देने के बाद मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को डेट करना शुरू किया था। कुछ वक्त पहले इन दोनों ने अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से स्वीकार किया और लोगों के सामने साथ आना शुरू किया। इसके बाद माना जाने लगा कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा जल्द ही शादी कर सकते हैं। काफी लम्बे समय से मलाइका-अर्जुन की शादी की खबरें वायरल भी हो रही हैं, जिन पर इन दोनों ने अब तक चुप्पी साध रखी है।

अर्जुन कपूर के बच्चे की मां बनने वाली हैं मलाइका अरोड़ा?

अर्जुन कपूर के बच्चे की मां बनने वाली हैं मलाइका अरोड़ा?

शादी की अफवाहों के बीच मलाइका अरोड़ा को लेकर एक और खबर वायरल हो रही है, जिसके अनुसार अदाकारा अर्जुन कपूर के बच्चे की मां बनने वाली हैं। न्यूज पोर्टल पिंकविला ने अपनी एक रिपोर्ट में जानकारी दी है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर कुछ दिनों पहले ही विदेश गए थे, जहां दोनों ने कुछ खास लोगों को प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी दी थी। सूत्र ने पोर्टल को जानकारी दी है, 'मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपना पहला बच्चा एक्सपेक्ट कर रहे हैं। मलाइका-अर्जुन अक्टूबर में लंदन गए थे, जहां दोनों ने अपने करीबी लोगों के बीच प्रेग्नेंसी का ऐलान किया।'

End of Feed