तलाक के लिए Arbaaz Khan से Malaika Arora ने वसूली थी मोटी रकम !! एक्ट्रेस ने इन खबरों पर दिया रिएक्शन

Malaika Arora on Taking 'Alimony' From Arbaaz Khan: काफी लंबे समय के बाद मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से तलाक लेने के लिए मोटी एलिमनी लेने की खबरों पर रिएक्शन दिया है। बता दें इस तरह की खबरों फैलने से मलाइका अरोड़ा परेशान हुई थीं और वो खुद हैरान थीं कि लोग ऐसा भी सोचते हैं।

Malaika Arora on Taking 'Alimony' From Arbaaz Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस और डांसर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। मलाइका अरोड़ा ने सालों पहले अरबाज खान से तलाक लेकर अपनी शादी को खत्म कर दिया था। 25 की उम्र में शादी और 19 सालों बाद अरबाज खान से तलाक लेने के बाद अब मलाइका अरोड़ा अकेले ही जिंदगी गुजार रही हैं। अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका अरोड़ा को लेकर लोगों ने कहा था कि एक्ट्रेस ने एलिमनी में मोटी रकम ली है। अब इन खबरों पर लंबे समय के बाद मलाइका अरोड़ा ने अपना रिएक्शन देते हुए सच्चाई से पर्दा उठाया है।

Malaika Arora-Arbaaz Khan

पिंकविला से बात करते हुए मलाइका अरोड़ा ने कहा कि लोगों ने अरबाज खान से तलाक लेने के बाद उनके लिए खूब बातें बनाई थीं। एक्ट्रेस ने बताया, 'जब मैंने तलाक लेने के बारे में सोचा तो मुझे ऐसा लगा कि कई महिलाएं भी आगे बढ़ रही हैं। उस समय मुझे लगा कि यह मेरी पर्सनल ग्रोथ के लिए जरुरी है क्योंकि अगर मुझे आगे बढ़ना है और अपने बच्चे के साथ खुश रहना तो यह कदम उठाना पड़ेगा। इसलिए मैंने तलाक लेने का फैसला किया।'

End of Feed