मलाइका अरोड़ा का रैंप पर डांस करना यूजर्स को नहीं आया पसंद, बोले- हर कोई शहनाज को करना चाहता है कॉपी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 11:59 AM IST

मलाइका अरोड़ा हाल ही में एक फैशन शो में नजर आईं। एक्ट्रेस ने रैंप पर जमकर डांस किया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स उनकी तुलना शहनाज गिल से करने लगे हैं।

Malaika Arora Compared to Shehnaaz Gill: मलाइका अरोड़ा अपने स्टनिंग लुक्स को लेकर आए दिन चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस हाल ही में एक फैशन शो में बतौर शो स्टॉपर नजर आईं। एक्ट्रेस येलो कलर के लंहगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने रैंप पर जमकर डांस किया और कमाल के एक्शप्रेशन दिए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के शानदार डांस स्टेप्स को जहां उनके फैंस ने पसंद किया। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि मलाइका ने शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को कॉपी किया है। शहनाज ने रैंप पर डांस कर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

malaika arora (3)

Malaika Arora (credit pic: instagram)

मलाइका ने डिजाइनर गोपी वैद्य के लहंगे में रैंप वॉक किया। एक्ट्रेस ने अपने लुक को टीका और चूड़ियों के साथ कंप्लीट किया। एक्ट्रेस ट्रेडिशनल लुक में बला की खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अन्य मॉडल्स के साथ रैंप पर कमाल का डांस किया।

End of Feed