Malaika Arora ने पिता अनिल मेहता की मौत के 2 महीने बाद तोड़ी चुप्पी, कहा 'मां की देखभाल...'

Malaika Arora on father's death: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के पिता अनिल कुलदीप मेहता ने 12 सितंबर, 2024 को सुसाइड किया था। अनिल के सुसाइड करने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है, जिसकी जांच मुंबई पुलिस के द्वारा की जा रही है। पिता की मौत पर मलाइका अरोड़ा ने पहली दफा मीडिया से बात की है और बताया है कि इस हादसे के बाद उनके घर का मौहल कैसा है?

Malaika Arora on father's death: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की पर्सनल लाइफ पिछले कुछ समय से लगातार खबरों में बनी हुई है। अर्जुन संग उनका अफेयर तो लोगों का ध्यान खींचता ही रहता है लेकिन लगभग 2 महीने पहले उनके पिता की मौत ने सबको हैरान कर दिया था। पिता अनिल की मौत के बाद से ही मलाइका अरोड़ा मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। 11 सितंबर, 2024 को अनिल कुलदीप मेहता ने सुसाइड किया था, जिसकी असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पिता की मौत के बाद मलाइका अरोड़ा ने पहली बार मीडिया से इसके बारे में बात की है। एक्ट्रेस ने हाल में एक इंटरव्यू के दौरान कहा, "जो लोग मेरे मुश्किल समय पर मेरे साथ खड़े थे उनके लिए मेरा आभार। पिता की मौत के बाद का समय मेरे और मेरे परिवार के लिए आसान नहीं था। हालांकि वह मैं ऐसा काम कर रही हैं, जो मेरे पिता के लिए मेरी तरफ से श्रद्धांजलि है।"

Malaika Arora

Malaika Arora

मेरा खास काम पिता को समर्पित

एक्ट्रेस ने बताया, "मेरे पिता हमेशा चाहते थे कि सभी लोगों को लाइफ में हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिए। यह समय आसान नहीं था, लेकिन खुद को बेहतर करने के लिए मैंने समय दिया। अब मैं काम पर वापस आ गई हूं। मैं काम पर ध्यान लगा रही हूं और अपने मेंटल हेल्थ को बैलेंस करने के साथ अपनी मां और परिवार की देखभाल कर रही हूं। मैं कुछ खास चीज पर भी काम कर रही हूं। जो मेरे पिता को समर्पित होगा।"

End of Feed