Malaika Arora on dating rumors with Sorab bedi: बॉलीवुड एक्ट्रेस और शानदार डांसर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। कुछ दिनों पहले मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्हें सौरब बेदी संग देखा गया था। दोनों का साथ में यह वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद लोगों ने इनके रिलेशनशिप में होने के कयास लगाने शुरू कर दिए थे। सौरब बेदी (Sorab Bedi) संग रिश्ते में होने की अफवाहें उड़ने के बाद अब मलाइका अरोड़ा ने अपना रिएक्शन दिया है।
Pic Credit: Instagram
सौरब बेदी नहीं है मलाइका अरोड़ा का अफेयर
'Curly Tales' के साथ बातचीत के दौरान मलाइका अरोड़ा ने सौरब बेदी संग अफवाहों पर उड़ने पर रिएक्शन देते हुए कहा, 'यह सब बहुत खराब लगता है। अब मैं इन सब चीजों एक मजाक के तौर पर लेती हूं।' मलाइका अरोड़ा ने यह साफ तौर पर क्लियर का रडिय है कि सौरब बेदी संग उनका कोई रिश्ता नहीं है। इस दौरान मलाइका अरोड़ा ने यह भी बताया कि एक सिंगल मां होने के नाते उन्हें कोई पार्टनर ढूंढने में मुश्किल हुई है। उन्होंने आगे कहा कि उनके रिश्ते उनकी अपनी शर्तों पर ही होने चाहिए। (इसे भी पढ़ें: Exclusive: रजत दलाल के खिलाफ 'नैरेटिव सेट' कर रहे हैं प्रिंस नरूला !! 'द 50' कंटेस्टेंट ने दिया मुंहतोड़ जवाब)
डेटिंग लाइफ की बात करें तो मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को काफी लंबे समय तक डेट किया था। दोनों ने काफी समय तक साथ रहने के बाद अपने रिश्ते का खुलासा सोशल मीडिया पर किया था। इस खुलासे के बाद फैन्स ने अर्जुन और मलाइका को बधाई भी दी थी। रिश्ता ऑफिशियल होने के बाद अर्जुन और मलाइका को हर इवेंट और पार्टी में साथ में देखा गया था। हालांकि अब दोनों का ब्रेकअप हो गया है। मलाइका अरोड़ा ने बता दिया है कि वो अभी सिंगल हैं। बताते चलें साल 2017 में मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से तलाक लेकर अपनी 19 साल की शादी को तोड़ दिया था।
