फराह खान के कुक दिलीप के साथ मलाइका अरोड़ा ने किया ऐसा बर्ताव, तारीफ करते नहीं थक रहे लोग

Malaika Arora Behave very good with Farah Khan Cook: फराह खान अपने कूक के साथ मलाइका अरोड़ा के घर पहुंची थी। जहां पर उन्होंने टेस्टी डिश का स्वाद चखा। जब फराह खान के कूक पहली बार मलाइका से मिले तो उनका बर्ताव देखकर फैंस का दिल गार्डन-गार्डन हो गया ।

Malaika Arora Behave very good with Farah Khan Cook: फराह खान( Farah Khan) इन दिनों अपने यूट्यूब ब्लॉग से छाई हुई हैं। वह स्टार्स के घर जा-जाकर टेस्टी खाना बनवा रही हैं और उनके साथ मजेदार बातें भी करती हैं। फराह खान हाल ही में मलाइका अरोड़ा के घर पहुंची थी। फराह के साथ उनके कूक दिलीप भी थे जो उनके ब्लॉग में जरूर नजर आते हैं। फराह खान के साथ-साथ लोग दिलीप का हंसी-मजाक देखना भी पसंद करते हैं। वह इतने पॉपुलर हो गए हैं कि कुछ लोग तो केवल उसे देखने के लिए ही ब्लॉग चलाते हैं। हालांकि मलाइका के घर दिलीप के साथ कुछ ऐसा हुआ कि लोग एक्ट्रेस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Malaika Arora Behave very good with Farah Khan Cook:

फराह खान( Farah Khan) अपने कूक दिलीप के साथ मलाइका अरोड़ा( Malaika Arora) के घर पहुंची। जहां पर मलाइका की मां ने उनके लिए फिश करी बनाई। दिलीप ने भी उनकी मदद की। इसी के साथ सभी मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान से भी मिले। जैसे ही अरहान दिलीप के सामने आए उनकी लंबाई देखकर दिलीप हैरान हो गए वहीं जब अरहान ने देखा कि दिलीप ने उनकी मां से जुड़ी खास टी-शर्ट पहनी है वह भी खुश नजर आए।

End of Feed