Main Vaapas Aaunga First Review OUT: वेदांग रैना-शरवरी की परफॉर्मेंस ने जीता Ektaa Kapoor का दिल, कही ये बात

Main Vaapas Aaunga First Review OUT: वेदांग रैना और शरवरी की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को देखने के बाद एकता कपूर ने अपना रिव्यू साझा किया है। इस मूवी को एकता कपूर ने बेहद इमोशनल और शानदार बताया है।

Main Vaapas Aaunga First Review OUT: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) की नई फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' (Main Vaapas Aaunga) अगले महीने यानी 12 जून को रिलीज होने वाली है। हाल ही में इस मूवी का ट्रेलर भी रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया। ट्रेलर देखकर यह पता लग है कि 'मैं वापस आऊंगा' की कहानी को भारत-पाकिस्तान के विभाजन के दौरान सेट किया गया है। यह एक बेहद प्यार लव-स्टोरी होने वाली है, जो दर्शकों को इमोशनल कर देगी। ऐसे में अब निर्माता-निर्देशक एकता कपूर ने भी 'मैं वापस आऊंगा' को लेकर अपना रिव्यू साझा किया है। एकता कपूर (Ektaa Kapoor) ने 'मैं वापस आऊंगा' को बेहद इमोशनल और टाइमलेस मूवी बताया है। (इसे भी पढ़ें: 2026 में 100 करोड़ी बनकर इन फिल्मों ने निर्माताओं को किया मालामाल, 'Drishyam 3' ने भी रचा इतिहास)

Main Vaapas Aaunga First Review OUT

एकता कपूर ने की 'मैं वापस आऊंगा' की तारीफ (Pic Credit: Instagram)

एकता कपूर ने बताया कैसी है 'मैं वापस आऊंगा'?

एकता कपूर ने 24 मई को अपने इंस्टाग्राम पर 'मैं वापस आऊंगा' को लेकर अपने विचार साझा किए। एकता कपूर ने बंटवारे के दौर की इस मूवी को बेहद इमोशनल बताया। एकता कपूर ने कहा, 'मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि आपको अनुमान नहीं लगा सकते कि आगे क्या होने वाला है! इस फिल्म का नाम 'मैं वापस आऊंगा' है, जिसे बंटवारे के दौर में सेट किया गया है और यह लव स्टोरी है। यह एक ऐसी फिल्म है जो बड़े ही शानदार तरीके से दिखाई गई है कि कैसे अलग-अलग पीढ़ियां अलग तरह से सोच सकती हैं। अलग तरह से जी सकती हैं और अलग तरह से प्यार कर सकती हैं… इसके बाद भी यह केवल एक चीज पर आकर टिक जाती है क्योंकि आपको प्यार में पड़ना ही पड़ता है! यह इमोशनल है, सदाबहार है। यह मूवी खत्म होने के बाद भी आपके साथ रहती है।' (इसे भी पढ़ें: Malaika Arora को रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता के साथ किया गया स्पॉट, बेटे अरहान खान भी साथ में आए नजर)

एकता कपूर ने आगे बताया कि ये मूवी आपकी पुरानी यादों को ताजा करती है। दर्शक अपने अधूरे रिश्तों के बारे में सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। यह कहानी दर्शकों को "उस एक इंसान" के बारे में सोचने पर मजबूर करती है, जिसके साथ उन्हें कभी कोई 'क्लोजर' नहीं मिला।

End of Feed