"मैं गौरी से शादी कर चुका..." आमिर खान ने नई गर्लफ्रेंड के सवाल पर दिया चौंकाने वाला बयान

Aamir on his relation with Gauri: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने कुछ वक्त पहले ही अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी को दुनिया से मिलवाया था और अब दोनों ने साथ में रहना भी शुरू कर दिया है। आमिर खान ने गौरी के साथ अपने रिश्ते पर कहा है कि वो दिल ही दिल में उनसे शादी कर चुके हैं।

Aamir on his relation with Gauri: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ लिव-इन में मूव कर चुके हैं, जिसके बाद हर किसी के मन में ये सवाल उठ रहा है कि क्या वो तीसरी बार शादी कर चुके हैं। आमिर खान ने बॉलीवुड हंगामा के साथ इस बारे में एक्सक्लूसिव बात करते हुए बताया है कि उन्हें गौरी के साथ रहने के लिए किसी प्रकार की इजाजत की जरूरत नहीं है क्योंकि वो दिल में ही गौरी से शादी कर चुके हैं। आमिर खान के अनुसार, "हम हैप्पी पटेल पर काम कर रहे थे तब गौरी ने ये फैसला लिया कि हम साथ में मूव इन कर लेते हैं। ये एक कमाल का पागलपंती वाला फैसला था।" (इसे भी पढ़ें: Border 2 के मेकर्स को लगा 440 वोल्ट का झटका, इन देशों में नहीं रिलीज होगी फिल्म)

Aamir Gauri

Image Source: Instagram/Gauri

आमिर खान ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है, "मैं और गौरी एक-दूसरे के लिए काफी सीरियस हैं। हम दोनों एक-दूसरे के लिए कमिटेड हैं। हम दोनों को पता है कि हम एख-दूसरे के पार्टनर हैं। जहां तक शादी का सवाल है तो मेरे लिए ये एक पवित्र रिश्ता है और दिल में मैं गौरी को पत्नी ही मानता हूं। चाहें हम इस बारे में खुलकर उतनी बात करें या नहीं लेकिन हमें पता है कि हम साथ-साथ हैं।"

आमिर खान ने 60वें जन्मदिन पर गौरी को फैंस से मिलवाया था

आमिर खान ने कुछ वक्त पहले ही अपना 60वां बर्थडे सेलीब्रेट किया था। इस खास मौके पर उन्होंने गौरी को दुनिया से मिलवाया था और ये खुलासा भी किया कि वो फिर से एक बार रोमांटिक रिलेशनशिप में हैं। गौरी स्प्रैट आमिर खान की फैमिली के काफी करीब हैं और हर खास मौके पर खान परिवार के इर्द-गिर्द ही नजर आती हैं। (इसे भी पढ़ें: Border 2: सनी देओल की फिल्म को CBFC ने इन बदलाव के साथ किया पास, एक्शन सीन्स में नहीं लगा कोई कट)

End of Feed