Exclusive: अजय देवगन की इस बात से इंस्पायर्ड हुए 'मैदान' फेम अमर्त्य रे, शेयर किया पहली मुलाकात का किस्सा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 22, 2024, 02:12 PM IST

Amartya Ray On First Meeting With Ajay Devgn: फिल्म मैदान में नजर आने वाले स्टार अमर्त्य रे ने अभी हाल ही में दिए इंटरव्यू में अजय देवगन संग पहली मुलाकात का किस्सा शेयर किया है। साथ ही साथ अमर्त्य रे ने अजय देवगन संग काम करने का अनुभव भी बताया।

Amartya Ray On First Meeting With Ajay Devgn: साल 2024 में बॉलीवुड की एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में सामने आ रही हैं। अभी हाल ही में बड़े पर्दे पर अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' की ने दस्तक दी। आमिर खान की इस फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अजय देवगन की फिल्म पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। ये फिल्म अपनी स्टोरी के साथ-साथ शानदार एक्टिंग की वजह से भी चर्चा में है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ-साथ कई धांसू स्टार्स नजर आए। अब इन सब के बीच फिल्म में चुन्नी गोस्वामी का रोल निभाने वाले एक्टर अमर्त्य रे ने अजय देवगन से पहली मुलाकात के बारे में बताया है।

Amartya Ray On First Meeting With Ajay Devgn

Instagram

ऐसे हुई थी अमर्त्य रे और अजय देवगन की पहली मुलाकात

फिल्म मैदान में अपनी एक्टिंग का दम दिखाने वाले अमर्त्य रे इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। 'जूम' से बात करते हुए अमर्त्य रे ने अजय देवगन से पहली मुलाकात का किस्सा शेयर किया। अमर्त्य रे ने बताया कि जब हमने शूटिंग शुरू की थी, एक गाने की शूटिंग चल रही थी। उस दौरान अजय देवगन सर सेट पर आए थे। इस दौरान हम सब अजय देवगन सर को देख बहुत खुश हो गए थे।' इसके आगे उन्होंने कहा कि मुझे अजय देवगन सर को देखने के बाद ये नहीं लगा कि कोई सिंघम हमारी तरफ आ रहा है, बल्कि उनके फेस पर एक कठोरता थी। मुझे लगा एक जिसे कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है वो इतना कुछ कर रहा है, तो मुझे अपना 200% देना चाहिए।'

End of Feed