Mahesh Babu Mother Dies: साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की मां का निधन, बुरी तरह टूट गए एक्टर

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 11:46 AM IST

साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की मां घट्टामनेनी इंदिरा देवी का लंबी बीमारी के बाद 70 साल की उम्र में आज सुबह निधन हो गया। मां के निधन के बाद महेश बाबू बुरी तरह टूट गए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की मां नहीं रहीं
70 साल की उम्र में बुधवार सुबह उनका निधन हो गया
मां के निधन से महेश बाबू बुरी तरह टूट गए हैं

टॉलीवुड सुपरस्टार महेश बाबू की मां घट्टामनेनी इंदिरा देवी का लंबी बीमारी के बाद 70 साल की उम्र में बुधवार सुबह निधन हो गया। इंदिरा देवी की मौत घट्टामनेनी परिवार के लिए बहुत बड़ा झटका है, क्योंकि इसी साल उनके बड़े बेटे रमेश बाबू का निधन हो गया था। बुधवार को सुपरस्टार महेश बाबू के घर में मातम छा गया और खुद एक्टर मां के निधन से बुरी तरह टूट गए। एक्टर के सिर से मां का साया उठ गया है।

Mahesh Babu Mother Dies: साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की मां का निधन, बुरी तरह टूट गए एक्टर

शहर के एक बड़े अस्पताल में पिछले सप्ताह से इलाज करा रहीं इंदिरा देवी ने अपने घर पर अंतिम सांस ली। घट्टामनेनी इंदिरा देवी सुपरस्टार और अनुभवी तेलुगू स्टार कृष्णा की पत्नी थीं। उनकके पांच बच्चे थे जिसमें महेश बाबू चौथे नंबर पर हैं। महेश बाबू के पिता कृष्णा ने इंदिरा देवी से तलाक ले लिया था और एक्ट्रेस विजया निर्मला से शादी कर ली थी। लेकिन इंदिरा देवी ने फिर कभी शादी नहीं की। उन्होंने अकेले ही अपने सारे बच्चों की परवरिश की।

End of Feed