Shraddha Kapoor in Mahavatar: साल 2025 में विक्की कौशल ने लक्ष्मण उतेकर की फिल्म 'छावा' में अहम रोल अदा किया था। इस मूवी में रश्मिका मंदाना नजर आई थीं। 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 'छावा' की सफलता को देखने के बाद मेकर्स ने विक्की कौशल को फिल्म 'महावातर' (Mahavatar) के फाइनल किया। इस प्रोजेक्ट में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को परशुराम के किरदार में देखा जाएगा। अब बड़ी जानकारी सामने आई है कि मेकर्स ने इस मूवी के लिए विक्की कौशल के अपोजिट बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) को फाइनल कर लिया है।
श्रद्धा कपूर संग विक्की कौशल की जोड़ी (Pic Credit: Instagram)
'महावातर' में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर
मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म 'महावातर' के लिए निर्माताओं ने श्रद्धा कपूर को कास्ट करने का निर्णय लिया है। मेकर्स को लग रहा है कि इस मूवी में श्रद्धा कपूर एकदम परफेक्ट दिखाई देंगी। टीम भी काफी समय से ऐसी एक्ट्रेस को लेने की तलाश में थी, जिसकी ऑडियंस के बीच लोकप्रियता हो। विक्की कौशल और श्रद्धा कपूर की फ्रेश जोड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स के बीच बेकरारी मची हुई है। हालांकि अभी मेकर्स की ओर से इन खबरों पर बयान नहीं आया है। (इसे भी पढ़ें: 'धुरंधर से सबकी जली है...' वाला कमेंट जाकिर खान को पड़ा भारी, Siddharth Anand ने दिया मुंहतोड़ जवाब)
महावातर पोस्टर
'महावातर' का निर्देशन अमर कौशिक करने जा रहे हैं। इस मूवी को जून तक शुरू करने की प्लानिंग मेकर्स ने की है। यह प्रोजेक्ट का निर्माण दिनेश विजान के मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले किया जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि इस मूवी के लिए श्रद्धा कपूर से पहले विक्की कौशल के अपोजिट दीपिका पादुकोण को कंसीडर किया जा रहा था। (इसे भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय की ये हरकत खौलाती है आराध्या की बुआ श्वेता नंदा का खून, अभिषेक को भी पड़ चुकी है डांट)
'ईथा' मूवी में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर और मैडॉक फिल्म्स के बीच एक और अहम कोलेबोरेशन होने जा रहा है। इस पहले वो प्रोडक्शन्स हाउस के साथ फिल्म 'स्त्री' और 'स्त्री 2' में नजर आ चुकी हैं। श्रद्धा कपूर आने वाले दिनों में फिल्म 'ईथा' में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इस मूवी की शूटिंग जारी है और श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म में रणदीप हुड्डा नजर आएंगे।
