बॉलीवुड

Ramayana के टीजर पर रामानंद सागर के बेटे ने किया रिएक्ट, रणबीर कपूर को बताया ऐसा एक्टर

Ramayana Teaser: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का टीजर हाल ही में रिलीज हुई है। इस बारे में लोग काफी चर्चा कर रहे है। इस बीच रामानंद सागर के बेटे ने फिल्म के टीजर पर रिएक्ट किया है।

Image

रामायण के टीजर पर रामानंद सागर के बेटे ने किया रिएक्ट (pic credit-ramayana film/instagram)

Ramayana Teaser: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म रामायण (Ramayana) के बारे में लोग खूब चर्चा कर रहे है। हाल ही में रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का टीजर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। टीजर में रणबीर कपूर भगवान राम के लुक में नजर आए। जहां कई लोगों को वो भगवान राम के अवतार में दिव्य लगे। तो कई लोगों को रणबीर कपूर इस लुक में अच्छे नहीं लगे। इस बीच रामानंद सागर के बेटे और वेटरन फिल्ममेकर मोती सागर ने रामायण के टीजर पर रिएक्ट किया है।- (ये भी पढ़ें-'मैं इसके लायक नहीं हूं...' डर के मारे रणबीर कपूर ने ठुकरा दी थी 'रामायण')

lord ram

रामायण के टीजर पर रामानंद सागर के बेटे ने किया रिएक्ट (pic credit-ramayana film)

रामानंद सागर के बेटे ने कही ये बात

रणबीर कपूर के भगवान राम वाले पहले ग्लिम्प्स ने पूरे इंडस्ट्री और दर्शकों में खासी चर्चा छेड़ दी है। हनुमान जयंती के मौके पर भव्य तरीके से रिलीज किया गया। इसी बीच रामानंद सागर के बेटे और वेटरन फिल्ममेकर मोती सागर ने रणबीर कपूर के राम अवतार पर अपनी राय दी है। मोती सागर ने PTI से बातचीत में रणबीर की तारीफ करते हुए कहा, 'मैं रामायण से बहुत अच्छी उम्मीद रखता हूं क्योंकि आज के समय में रणबीर हमारे सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। वे इमोशंस बहुत अच्छे से पकड़ते हैं। वे क्लास एक्टर हैं और उनमें बहुत गहराई है। लेकिन सिर्फ टीजर से कुछ भी जज नहीं किया जा सकता।'- (ये भी पढ़ें-रणबीर को भगवान राम के अवतार में देख परेशान हुए सुनील लहरी, कह दी बड़ी बात)

कब रिलीज होगी रामायण

उन्होंने आगे कहा, 'रणबीर ने इस किरदार में बहुत गहराई डाली होगी। मैं पूरी फिल्म देखने के बाद ही कमेंट करना चाहूंगा। मुझे इस फिल्म से बहुत अच्छी उम्मीद है।' रणबीर का लुक रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिएक्शन आया है। कई लोग फिल्म के विजुअल स्केल और रणबीर के ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ कर रहे हैं। रामायण में साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में हैं। फिल्म को नमित मल्होत्रा प्राइम फोकस स्टूडियोज के बैनर तले बना रहे हैं। यह दो भागों में बनी है। पहला भाग दिवाली 2026 में और दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होगा।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article