Aishwarya Rai ने चोट लगने के बाद भी किया वोट, भारी सुरक्षा के बीच पोलिंग स्टेशन पहुंचे Salman Khan

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 20, 2024, 05:51 PM IST

Aishwarya Rai Bachchan Vote Even After Injured: ऐश्वर्या राय बच्चन ने चोटिल होने के बाद भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में वोट करने के लिए पहुंचीं। तो वहीं सलमान खान भी भारी सुरक्षा के बीच अपना अनमोल वोट देने के लिए पहुंचे। ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Aishwarya Rai Bachchan Vote Even After Injured: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन से जुड़ी कई रिपोर्ट्स खूब वायरल हुई, जिसमें दोनों के बीच अनबन की बातें बताई जा रही थी। लेकिन ये बातें महज अफवाह ही साबित हुईं। अब इन सब के बीच अभिषेक बच्चन की पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) का नया वीडियो सामने आ रहा है। ऐश्वर्या राय बच्चन महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में वोटिंग करने के लिए पहुंचीं थी। इस दौरान एक्ट्रेस के हाथ में चोट लगी हुई नजर आईं। ऐश्वर्या राय बच्चन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Stars Cast Vote

ऐश्वर्या राय बच्चन को लगी चोट

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का अभी हाल में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के वोटिंग सेंटर से एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में एक्ट्रेस के हाथ में चोट लगी हुई नजर आ रही है। इस दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन बेहद पैप्स को हाय भी करती नजर आईं। ऐश्वर्या राय बच्चन के हाथ पर लगी चोट को देखने के बाद फैंस काफी उदास नजर आए। वीडियो पर कमेंट करते हुए ऐश्वर्या राय बच्चन के कई फैंस ने चिंता जाहिर की।

End of Feed