Nitish Bharadwaj on Ramayana Movie: एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश (Yash) की फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर चल रही चर्चाओं में अब एक और बड़ा नाम जुड़ गया है। बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ (Mahabharat) में भगवान कृष्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता नीतीश भारद्वाज (Nitish Bharadwaj) ने फिल्म देखने के बाद अपना नजरिया बदल लिया है। उन्होंने इससे पहले फिल्म के ट्रेलर की तारीफ की थी और ऑस्कर तक मिलने की उम्मीद जताई थी। लेकिन अब फिल्म देखने के बाद उनकी नाराजगी खुलकर सामने आई है। उन्होंने निर्देशक नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की फिल्म की कहानी और किरदारों को दिखाने के तरीके पर सवाल उठाए हैं।
'रामायण' में राम को कमजोर और रावण को हीरो दिखाने पर भड़के नीतीश भारद्वाज, मेकर्स से पूछे सवाल (Image Source: IMDb)
TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें:'भगवान राम हर भारतीय के खून में हैं', 'रामायण' पर भी बोले Javed Akhtar
'राम को आम इंसान और रावण को हीरो बना दिया'
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह नीतीश भारद्वाज का अभी हाल ही में दिया गया एक इंटरव्यू है। NDTV को दिए इंटरव्यू में नीतीश ने भगवान राम के किरदार को दिखाने के तरीके पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'भगवान राम को एक आम इंसान के छोटे से रूप में दिखाया गया है, जिनके चेहरे पर कोई भाव नहीं है। ये राम नहीं हैं। भगवान राम मर्यादा के प्रतीक हैं।' उन्होंने आगे कहा कि राम को अयोध्या छोड़ते समय आंसू बहाते हुए दिखाना इक्ष्वाकु वंश की सम्मान और मर्यादा की परंपरा को नहीं दिखाता। नीतीश ने फिल्म में रावण को हीरो की तरह दिखाने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, 'रावण की बुराइयां बिल्कुल नहीं दिखाई गई हैं। उसका किरदार किसी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट नेता जैसा लगता है। आपने भगवान राम को इतना कमजोर दिखाया है कि वो इस रावण को मारने जा रहे हैं। आप एक खलनायक को हीरो और एक हीरो को खलनायक बना रहे हैं।'
TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें:'पुरानी सोच से आगे निकल चुके हैं'- Ramayana में रणबीर की मां बनने से लारा दत्ता को नहीं हुई कोई परेशानी
फंडिंग पर उठाए सवाल
नीतीश ने ये दावा भी किया कि प्रोडक्शन कंपनी में लक्जमबर्ग, UAE और सिंगापुर से पैसा आया है। उन्होंने अपने मुताबिक 'एजेंडा चलाने वाले लोगों' की तुलना 'नए अंग्रेजों' से की और आरोप लगाया कि भारतीय सभ्यता को छोटा दिखाने के लिए सिनेमा का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से फिल्म की फंडिंग की जांच करने और पैसों का पूरा हिसाब पता लगाने की अपील की। नीतीश भारद्वाज अकेले ऐसे शख्स नहीं हैं, जिन्होंने फिल्म पर कथित तौर पर 'तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने' का आरोप लगाया है। मुकेश खन्ना, सुनील लहरी और कई अन्य लोग भी फिल्म पर आपत्ति जता चुके हैं।
