Madhuri's post for her mom: बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने बीते वीकेंड अपनी मां को खो दिया। अदाकारा माधुरी दीक्षित मां को खोने के बाद काफी दुखी हैं और अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। माधुरी दीक्षित ने कुछ देर पहले एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना दुख फैंस के साथ भी साझा किया है और अपनी मां को याद किया है। माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां की एक तस्वीर शेयर करके लिखा है कि वो भले ही इस दुनिया से चली गई हैं लेकिन वो उनकी यादों में जिंदा रहेंगी।
Madhuri Dixit ने मां की मृत्यु के बाद किया पहला पोस्ट, बोलीं 'आप हमारी यादों में जिंदा...'
माधुरी दीक्षित ने अपने पोस्ट में लिखा है, 'यह मेरी पहली सुबह थी, जब मेरी मां इस दुनिया में नहीं हैं। यह बहुत दुखद है। उन्होंने हमें जिंदगी को सेलीब्रेट करना सिखाया। हम उन्हें हमेशा याद करेंगे, वो हमारी यादों में जिंदा रहेंगी। उनका मजाकिया अंदाज, पॉजिटिव नेचर और व्यक्तित्व हर किसी को अपनी ओर खींचता था। हम उनकी जिंदगी को अपनी यादों में जिंदा रखेंगे और उसे सेलीब्रेट करेंगे। ओम शांति।'
अदाकारा माधुरी दीक्षित के इस पोस्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स रिएक्ट कर रहे हैं और उनका गम साझा कर रहे हैं। अदाकारा मौनी रॉय ने कमेंट में लिखा है, 'हमें आपकी मां की मृत्यु का दुख है मैम... हमारी तरफ से आपको प्यार।' माधुरी दीक्षित की दोस्त रवीना टंडन ने लिखा है, 'भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। ओम शांति।' माधुरी दीक्षित के पोस्ट पर संजय कपूर से लेकर दिया मिर्जा समेत कई कलाकारों ने रिएक्ट किया है और उनका गम साझा किया है।
