'मैं वर्कहॉलिक हूं....' दीपिका की 8 घंटे वाली डिमांड पर बॉलीवुड की धक- धक गर्ल ने दिया बड़ा बयान

Madhuri Dixit On 8-Hour Shifts: पिछले काफी समय से बॉलीवुड में 8 घंटे की शिफ्ट को लेकर सेलेब्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। अब बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इस बारे में ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं।

Madhuri Dixit On 8-Hour Shifts: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड की थी, जिसके चलते उन्हें 'स्पिरिट' और 'कल्कि 2898 एडी' जैसी बड़ी फिल्मों से हाथ धोना पड़ा। इसके बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट वाली डिमांड पर बहस छिड़ गई। जहां कई सेलेब्स ने दीपिका पादुकोण का सर्मथन किया तो कई लोगों ने इसका विरोध। अब बॉलीवुड की लोकप्रिय अदाकारा माधुरी दीक्षित ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। इस दौरान उन्होंने ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

madhuri deepika

pic credit- instagram

माधुरी दीक्षित ने कही ये बात

दरअसल, दीपिका पादुकोण ने प्रभास की फिल्म स्पिरिट में 8 घंटे काम की शर्त रखी थी, जिसे मेकर्स पूरा नहीं कर पाए। बाद में वो फिल्म छोड़कर चली गईं। इस बात ने पूरे इंडस्ट्री में वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर बहस छेड़ दी। अब माधुरी दीक्षित ने भी अपनी राय रखी है।एएनआई से बात करते हुए माधुरी ने कहा, 'जब हम मिसेज देशपांडे बना रहे थे तो रोज 12-12 घंटे से भी ज्यादा शूटिंग करते थे। मैं तो वर्कहॉलिक हूं, मेरे लिए ये ठीक था। लेकिन अगर कोई औरत ये बोलती है कि मैं सिर्फ इतने घंटे काम करूंगी,तो ये उसका हक है। किसी को जबरदस्ती नहीं करनी चाहिए। हर किसी की अपनी पसंद होनी चाहिए।' माधुरी का मानना है कि काम के घंटे तय करना पूरी तरह निजी फैसला होना चाहिए। वो खुद मां बनने के बाद भी लंबे शिफ्ट्स कर चुकी हैं, लेकिन किसी को अपनी मर्जी से चुनने की आजादी मिलनी चाहिए।

End of Feed