इसका शो कभी मत देखना... बॉलीवुड की धक-धक गर्ल के कनाडा टूर की जमकर हो रही ट्रोलिंग, सोशल मीडिया पर लोग निकाल रहे भड़ास

Madhuri Dixit Canada Tour Troll: माधुरी दीक्षत का कनाडा टूर जमकर ट्रोल हो रहा है। माधुरी के शो के साथ-साथ लोग ऑर्गनाइजर को भी भला-बुरा कह रहे हैं। । सोशल मीडिया पर लगातार ऐसी बातें वायरल हो रही है कि यह अबतक का सबसे बकवास शो था। आइए आपको बताते हैं उनके शो में ऐसा क्या हुआ।

Madhuri Dixit Canada Tour Troll: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित चर्चा में आ गई है। इस बार वह अपनी फिल्म या किसी शो के लिए नहीं, बल्कि अपने कनाडा टूर की वजह से ट्रोल हो रही है। दरअसल अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का कनाडा में शो था। जिसमें कुछ ऐसा हुआ कि इसे सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक्ट्रेस से प्यार करने वाले फैंस भी यह कह रहे हैं कि उनका शो कभी मत देखना। सोशल मीडिया पर लगातार ऐसी बातें वायरल हो रही है कि यह अबतक का सबसे बकवास शो था। आइए आपको बताते हैं उनके शो में ऐसा क्या हुआ।

Madhuri Dixit Canada Tour Troll:

Image Source : X Handle

सोशल मीडिया पर सामने आई जानकारी के अनुसार बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित( Madhuri Dixit) अपने शो में 3 घंटे देरी से आई। जिससे उनके फैंस नाराज हो गए और रिफन्ड की डिमांड करने लगे। यही नहीं लोगों ने इस शो को बकवास और एक नंबर का बोरिंग बताया। सोशल मीडिया पर शो की वीडियोज जमकर वायरल हो रही है। जिसमें यूजर्स कह रहे हैं कि "आप लोगों को एक सलाह देना चाहते हैं कि कभी माधुरी दीक्षित का शो मत देखना'। फैंस ने इस शो को पूरी तरीके से अनऑर्गनाइज़ बताया और कहा कि यहाँ किसी भी तरह की कोई सुविधा नहीं थी।

End of Feed