Maatrubhumi Trailer X Review: सलमान खान की फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स, AI विजुअल्स और VFX पर उठे सवाल

Maatrubhumi Trailer X Review: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद कई लोगों ने इसके एआई विजुअल्स और वीएफएक्स पर सवाल खड़े किए हैं।

Maatrubhumi Trailer X Review: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' (Maatrubhumi May War Rest in Peace) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। मंगलवार रात सामने आए 4 मिनट 35 सेकंड के इस ट्रेलर में देशभक्ति, इमोशन, रोमांस और जबरदस्त एक्शन का शानदार मिश्रण देखने को मिल रहा है। इस मूवी में सलमान खान एक भारतीय सेना के कर्नल की भूमिका निभा रहे हैं, जो युद्ध के बजाय शांति का रास्ता चुनना चाहता है। सलमान खान की इस मूवी के ट्रेलर को कई लोगों ने पसंद किया तो कईयों ने एआई विजुअल्स और वीएफएक्स को लेकर सवाल उठाए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Diljit Dosanjh के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले बम धमकी से मचा हड़कंप, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट को भी मिला धमकी भरा ईमेल)

Maatrubhumi Trailer X Review

सलमान खान की 'मातृभूमि' को मिला-जुला रिस्पॉन्स (Pic Credit: X)

'मातृभूमि' के ट्रेलर पर सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया

ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिल्म को लेकर चर्चा शुरू हो गई। जहां सलमान खान के कुछ फैंस ने ट्रेलर की तारीफ की, वहीं कई यूजर्स ने इसकी लंबाई और विजुअल इफेक्ट्स पर सवाल उठाए। कुछ लोगों का मानना है कि 4 मिनट 35 सेकंड का ट्रेलर काफी लंबा है और इसमें फिल्म की कहानी के कई अहम हिस्से पहले ही दिखा दिए गए हैं।

वहीं दूसरी ओर कुछ यूजर्स ने ट्रेलर में AI से तैयार किए गए विजुअल्स के इस्तेमाल का आरोप लगाया और वीएफएक्स की क्वालिटी को लेकर भी नाराजगी जताई। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'ट्रेलर ठीक-ठाक है, लेकिन डायलॉग्स और एआई जनरेटेड सीन्स ने मजा थोड़ा कम कर दिया।' एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए कहा कि ट्रेलर देखकर ऐसा लग रहा है जैसे गलती से पूरी फिल्म ही रिलीज कर दी गई हो। हालांकि कुछ दर्शकों को फिल्म का कॉन्सेप्ट और सलमान खान का किरदार पसंद आया है। ऐसे में फिल्म को लेकर दर्शकों की राय फिलहाल बंटी हुई नजर आ रही है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Pawan Kalyan-Anna के तलाक पर एक्स पत्नी Renu Desai का पोस्ट, बोलीं- कोई भी परफेक्ट नहीं)

End of Feed