Shah Rukh Khan Cameo in Love & War: संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर (Love & War) अनाउंसमेंट के बाद से ही लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर यह फिल्म भंसाली की ट्रेडमार्क भव्यता के साथ एक इमोशनल कहानी दिखाने का वादा करती है। इस फिल्म को लेकर अब एक नया अपडेट सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर फैंस को और भी ज्यादा एक्साइट कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब शाहरुख खान फिल्म में एक कैमियो कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Pushpa 2 Trailer Fans Reaction: तबाही निकला अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का ट्रेलर, लोग बोले- 'बॉलीवुड वाले 7 जन्मों में भी नहीं बना सकते..'
Shah Rukh Khan Cameo in Love & War
बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के सोर्स के मुताबिक, शाहरुख खान ने हाल ही में फिल्म के एक स्पेशल सीक्वेंस में अपने रोल के बारे में बात करने के लिए संजय लीला भंसाली से मुलाकात की है। अगर सब चीजें ठीक रहती हैं तो शाहरुख कथित तौर पर जनवरी 2025 में अपने सींस के लिए शूटिंग करेंगे। उनका ये कैमिये फिल्म में इंटरवल के बाद नजर आ सकता है। जिसमें रणबीर कपूर के रोल के साथ एक डीप बातचीत और सुझाव देने वाले हैं। यहां फिल्म को लेकर अब और भी बज बढ़ता दिख रहा है।
अभी तक इस कैमियो को लेकर कोई ऑफिशियल अपडेड शेयर नहीं किया गया है। हालांकि अगर ऐसा होता है तो यह फिल्म के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है। संजय लीला भंसाली की फिल्में अपने ग्रैंड सेट और बेहतरीन सींस के लिए जानी जाती हैं और शाहरुख खान का करिश्मा कहानी के इमोशन को और भी बढ़ा सकता है।
