Love & War: रणबीर-विक्की स्टारर के लिए Sanjay Leela Bhansali ने कसी कमर, सेटअप किया तैयार

Sanjay Leela Bhansali's Love & War: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ने अपनी आने वाली फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस फिल्म में विक्की कौशल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में दिखाई देंगी।

Sanjay Leela Bhansali's Love & War: 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' का निर्देशन करने के बाद संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ने अपनी नई फिल्म 'लव एंड वॉर' की बड़ी घोषणा कर दी थी। इस फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली ने इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को फाइनल किया। फिल्म की कहानी में लव ट्रायंगल देखने को मिलेगा। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक फिल्म की कहानी को फुल मोड में शुरू करने की मेकर्स ने प्लानिंग कर ली है।

Sanjay Leela Bhansali's Love & War

शुरू हुईं 'लव एंड वॉर' की तैयारियां

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक संजय लीला भंसाली इन दिनों 'लव एंड वॉर' को रणबीर कपूर वर्सेज विक्की कौशल की फिल्म बनाने की तैयार में लगे हुए हैं। यह फिल्म रणबीर-विक्की के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देगी। दोनों के बीच आलिया भट्ट को पाने की जंग दिखाई जाएगी। संजय लीला भंसाली ने रणबीर कपूर और विक्की कौशल को लेकर कुछ सीन्स शॉट भी कर लिए हैं। संजय लीला भंसाली दोनों ही एक्टर्स की परफॉर्मेंस से इम्प्रेस हुए हैं।

End of Feed