रणबीर कपूर की Love & War में हुई इस हसीना की एंट्री, लंबे समय के बाद की बॉलीवुड मेंं कर रही है वापसी

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 3, 2025, 10:35 AM IST

Love & War New Actress Entry: संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के निर्देशन में बन रही रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर (Love & War) में इस हसीना की एंट्री होने वाली है। तो चलिए जानते हैं नाम

Love & War New Actress Entry: फेमस डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर (Love & War) की इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म लव एंड वॉर के सेट से तस्वीरें वायरल हुई थी। जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया था। अब इसके बाद फिल्म लव एंड वॉर में एक नई एक्ट्रेस की एंट्री हुई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म लव एंड वॉर में कौन सी नई हसीना नजर आने वाली है।

Love & War New Actress Entry

Image Source: Priyanka Chopra And Alia Bhatt Instagram

'लव एंड वॉर' में होगी इस हसीना की एंट्री

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म लव एंड वॉर एक बार फिर से खबरों में आ गई है। फिल्म लव एंड वॉर में एक नई हसीना की एंट्री को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है। Hindustan Times की रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर की फिल्म लव एंड वॉर में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की एंट्री होने वाली है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा एक धमाकेदार डांस नंबर कर सकती हैं। इस खबर के सामने आने के बाद प्रियंका चोपड़ा के फैंस खुश से झूम उठे हैं। आपको बता दें अभी इस खबर को लेकर अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रणबीर कपूर की ये अपकमिंग फिल्म साल 2026 में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है।

End of Feed